फोटो गैलरी

Hindi News सुनील गंगोपाध्याय साहित्य अकादमी के नए अध्यक्ष

सुनील गंगोपाध्याय साहित्य अकादमी के नए अध्यक्ष

बंगला के मशहूर लेखक सुनील गंगोपाध्याय साहित्य अकादमी के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। गंगोपाध्याय ने अध्यक्ष पद के चुनाव में बुधवार को मलयालम के जाने माने लेखक एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एम टी...

 सुनील गंगोपाध्याय साहित्य अकादमी के नए अध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बंगला के मशहूर लेखक सुनील गंगोपाध्याय साहित्य अकादमी के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। गंगोपाध्याय ने अध्यक्ष पद के चुनाव में बुधवार को मलयालम के जाने माने लेखक एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एम टी वासुदेवन नायर को पांच मतों से पराजित किया। गंगोपाध्याय को 45 वोट मिले जबकि नायर को 40 मत प्राप्त हुए। पंजाबी के सुप्रसिद्ध लेखक सतिन्दर सिंह नूर निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। साहित्य अकादमी के पूर्व सचिव इन्द्रनाथ चौधरी ने पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था, इसलिए नूर निर्विरोध विजयी घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार सत्यव्रत शास्त्री को मात्र सात वोट मिले। प्रसिद्ध लेखक एवं दस्तावेज पत्रिका के संपादक डॉ विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को अकादमी में हिन्दी का संयोजक बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें