फोटो गैलरी

Hindi News भागलपुर न्यायालयकांड में नटराजन जेल भेजे गए

भागलपुर न्यायालयकांड में नटराजन जेल भेजे गए

भागलपुर न्यायालय कांड के एक मामले में रांची (झारखंड) में सीआईडी के एसपी के पद पर पदस्थापित ए नटराजन ने बुधवार को अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी सुनील कुमार सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने...

 भागलपुर न्यायालयकांड में नटराजन जेल भेजे गए
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर न्यायालय कांड के एक मामले में रांची (झारखंड) में सीआईडी के एसपी के पद पर पदस्थापित ए नटराजन ने बुधवार को अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी सुनील कुमार सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने उनकी जमानत को नामंजूर करते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया। न्यायालय ने कारा प्रशासन को उनका उचित इलाज कराने का निर्देश दिया। घटना के समय ए नटराजन भागलपुर में एसपी के पद पर पदस्थापित थे। इस मामले में न्यायालय से नटराजन के विरुद्ध पूर्व में गिरफ्तारी वारंट और कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया जा चुका था। डोरंडा पुलिस 4 फरवरी को रांची स्थित उनके आवास से 28 सामानों को जब्त भी किया था। 18 नवम्बर 1ो न्यायालय परिसर में मारपीट की घटना को लेकर एक दर्जन से अधिक नालिसी मुकदमा दायर किया गया था। जहरीले भोजन से बच्ची मरी, चार बेहोशड्ढr छौड़ाही (बेगूसराय) (ए.सं.)। खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव में विषाक्त भोजन से 1रवरी को एक ही परिवार की एक बच्ची की मौत हो गई और चार अन्य बेहोश हो गए। बेहोश चारों बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 1रवरी की रात विषाक्त भोजन से बखड्डा के जयजयराम यादव की ढ़ाई वर्षीया पुत्री शिवा कुमारी की मौत हो गई और 12 वर्षीय रामबाबू, 8 वर्षीय श्यामबाबू, छह वर्षीय श्यामसुन्दर व 4 वर्षीया पुत्री रामदाय बेहोश हो गए। चारों बच्चों को चिकित्सक ने खतरे से बाहर बताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें