फोटो गैलरी

Hindi News बिहार में तेज गति से हो रहा विकास कार्य : डा. ओल्सन

बिहार में तेज गति से हो रहा विकास कार्य : डा. ओल्सन

भारत में संयुक्त राष्ट्र संघ के विकास कार्यकर्ताओं के ज्ञान सम्वर्धन के लिए बुधवार से तीन दिवसीय कार्यशाला आरम्भ हुई। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों के लगभग 100 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।ड्ढr ड्ढr ...

 बिहार में तेज गति से हो रहा विकास कार्य : डा. ओल्सन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत में संयुक्त राष्ट्र संघ के विकास कार्यकर्ताओं के ज्ञान सम्वर्धन के लिए बुधवार से तीन दिवसीय कार्यशाला आरम्भ हुई। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों के लगभग 100 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।ड्ढr ड्ढr कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए संयुक्तराष्ट्र संघ की भारत में स्थायी समन्वयक डा. मैक्सीन ओल्सन ने कहा कि बिहार में विकास कार्यो के साथ गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम भी तीव्र गति से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ ने विकास कार्यो में तेजी लाने का लक्ष्य रखा है। राज्य में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए यहां राष्ट्रीय स्तर का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यशला में शामिल प्रतिनिधियों द्वारा रोजगार, मातृ एवं शिशु कल्याण और प्राथमिक शिक्षा पर विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सोल्युशन एक्सचेंज और स्वयंसेवी संगठन निदान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। कार्यशाला के अगले चरण में गुरुवार को दो ग्रुपों में ग्रास रूट अध्ययन किया जाएगा। एक दल गया क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में धान और आलू की खेती का अध्ययन करेगा। दूसरा ग्रुप शहरी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो का अध्ययन करेगा। अध्ययन रिपोर्ट पर चर्चा कार्यशाला के अंतिम दिन होगी।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें