फोटो गैलरी

Hindi News भाजपा और जदयू में छिड़ेगी जंग!

भाजपा और जदयू में छिड़ेगी जंग!

बिहार में राज्यसभा चुनावों में भाजपा और जदयू आमने-सामने हो सकते हैं। अप्रैल में होने वाले राज्यसभा के चुनाव में बिहार से पांच सदस्य चुने जाने हैं। इसके अलाव एक सीट पर उपचुनाव भी होना है, यह सीट राजद...

 भाजपा और जदयू में छिड़ेगी जंग!
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में राज्यसभा चुनावों में भाजपा और जदयू आमने-सामने हो सकते हैं। अप्रैल में होने वाले राज्यसभा के चुनाव में बिहार से पांच सदस्य चुने जाने हैं। इसके अलाव एक सीट पर उपचुनाव भी होना है, यह सीट राजद के मोतिउर रहमान के निधन से खाली हुई है। इस सीट पर जदयू दावा ठोक रही है। संख्या बल की दृष्टि से भाजपा-जदयू गठबंधन को तीन सीटें मिलनी पक्की है।ड्ढr ड्ढr भाजपा इन्ही पक्की सीटों में दो पर अपनादावा जता रही है। हालांकि भाजपा के पास दो सीटों लायक वोट नहीं हैं। लेकिन उसका तर्क है कि 2006 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने अपने कोटे के 1वोट ट्रांसफर करा कर जदयू के अतिरिक्त सदस्य को राज्यसभा में भिजवाया था। याद रहे कि उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा महासचिव अरुण जेटली से अपनी राजनीतिक जरूरतों की दुहाई देते हुये अतिरिक्त वोट मांगे थे। यही नहीं उन्होंने जेटली से 2008 के चुनाव में एक अतिरिक्त सीट देने का वायदा किया था। इस पूरी डील को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी हरी झंडी दे दी थी। लेकिन अब नीतीश भाजपा को एक अतिरिक्त सीट देने में आनाकानी कर रहे हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार भाजपा का वजूद खत्म करने पर लगे हुये हैं। मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग तक में भाजपा को हाशिये में डाल दिया गया है। इस सूत्र का कहना है कि भाजपा इस बार समझौता करने के मूड में नहीं है और वह अपना वाजिब हक ले कर रहेगी। इस बाबत उनका तर्क है कि जिस तरह भाजपा ने राज्यसभा की सीट के लिये अपने वोट ट्रांसफर कराये थे, ठीक वैसे ही उन्होंने भी विधान परिषद में जदयू के वोट टांसफर कराये थे। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार विधानसभा में पार्टी की हैसियत जदयू से आधी से ज्यादा है। इसलिये उसे हर स्तर पर आधा हिस्सा मिलना चाहिये। एक नेता ने बताया कि भाजपा की मदद से जदयू 2006 से लेकर 2008 के बीच राज्यसभा में अपने 6 सदस्य भेजने में कामयाब हो जायेगी, जबकि इसमें झारखंड की एक सीट शामिल नहीं है। भाजपा की मदद से जदयू ने झारखंड की सीट सिर्फ 6 वोट से हासिल की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें