फोटो गैलरी

Hindi News त्रिपुरा में पांच माकपा कार्यकर्ताआें का अपहरण

त्रिपुरा में पांच माकपा कार्यकर्ताआें का अपहरण

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) से अलग हुए धड़े बोरोक नेशनल काउसिंल आफ त्रिपुरा (बीएनसीटी) ने शुक्रवार को धालाई जिले में...

 त्रिपुरा में पांच माकपा कार्यकर्ताआें का अपहरण
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) से अलग हुए धड़े बोरोक नेशनल काउसिंल आफ त्रिपुरा (बीएनसीटी) ने शुक्रवार को धालाई जिले में दो अलग-अलग घटनाआें में माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पांच कार्यकर्ताआें का अपहरण कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उग्रवादियों ने माकपा के एक नेता जो गांव समिति का सदस्य भी है का शुक्रवार रात रायमावेल्ली विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज भागीरथपाडा इलाके से अपहरण कर लिया, जबकि दूसरी घटना में जिले की चाउमानु विधानसभा क्षेत्र से चार अन्य माकपा कार्यकर्ताआें का अपहरण कर लिया। इनमें एक पार्टी पोलिंग एजेंट भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक (अभियान) नेपाल दास ने कहा कि अपह्तों को छुड़ाने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया गया है, लेकिन अभी तक अपहरणकर्ताआें का कोई सुराग नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को हो रहे मतदान के मद्देनजर निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए पोलिंग बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें