फोटो गैलरी

Hindi News किसानों ने जलाया धान

किसानों ने जलाया धान

एफसीआई के क्रय केंद्रों पर धान की खरीद बंद होने से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को यहां विरोध स्वरूप धान जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार फार्मर्स एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन के बाद...

 किसानों ने जलाया धान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

एफसीआई के क्रय केंद्रों पर धान की खरीद बंद होने से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को यहां विरोध स्वरूप धान जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार फार्मर्स एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन के बाद नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने किसानों से एकाुट हो, संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि महीने भर से खरीद बंद है। धान का उठाव भी नहीं हो रहा है। इसके बावजूद प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को भी पालीगंज की इस समस्या से सामना करना पड़ेगा।ड्ढr ड्ढr एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि धान जलाकर सिर्फ एक संदेश भर दिया गया है। आगे भी लंबी लड़ाई होगी। पूर्व जिला पार्षद और किसान नेता रविंद्र रांन ने तत्काल सभी क्रय केंद्रों के निकट कैंप गोदाम और बाद में हर प्रखंड में एक लाख मीट्रिक टन क्षमता का गोदाम बनाने, धान तौल में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, पंचायतों द्वारा किसानों की सूची बनाकर केंद्रों पर भेजने की व्यवस्था करने और बिहार में विपणन नीति बनाने की मांग की गई। टाइफैक के वाल्मीकि शर्मा ने दस तारीख को इसी मुद्दे पर आयोजित सम्मेलन में किसानों से पटना चलने की अपील की। इस मौके पर सुरश पासवान, हेमंत कुमार, चुनचुन सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा आदि ने विचार रखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें