फोटो गैलरी

Hindi News सीमावर्ती जिलों में चलेगा विशेष अभियान

सीमावर्ती जिलों में चलेगा विशेष अभियान

नेपाल से जुड़ी सीमाआें के माध्यम से हो रही लड़कियों की खरीद-बिक्री पर रोक के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष अभियान चलेगा और इसमें स्थानीय स्वशासन के जनप्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी। इसके अलावा उन...

 सीमावर्ती जिलों में चलेगा विशेष अभियान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल से जुड़ी सीमाआें के माध्यम से हो रही लड़कियों की खरीद-बिक्री पर रोक के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष अभियान चलेगा और इसमें स्थानीय स्वशासन के जनप्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी। इसके अलावा उन इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक ए.के. गुप्ता ने जानकारी दी है कि सीमावर्ती इलाकों में लड़कियों की खरीद-बिक्री की घटनाआें को देखते हुए उन्होंने खुद मोतिहारी जाकर पुलिस अधिकारियों की बैठक की।ड्ढr ड्ढr इस बैठक में उस इलाके में काम कर रहे स्वयंसेवी संगठनों, नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों और नगर के महत्वपूर्ण लोगों को भी बुलाया गया था। इस बैठक में यह राय उभर कर आई कि लड़कियों की खरीद-बिक्री को रोकने में जनप्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। स्थानीय जनता से जुड़े होने के कारण उनके पास ऐसी घटनाआें की पूरी खबर होती है। यदि ये सूचना पुलिस को नियमित रूप से मिलती रहे तो पीड़ित लड़कियों के बचाव का काम तेज हो सकता है। दरअसल हाल के दिनों में देह व्यापार के अड्डों पर हुई छापेमारी के दौरान बरामद हुई लड़कियों में बड़ी संख्या ऐसी लड़कियों की थी जिन्हें नेपाल से यहां लाकर बेच दिया गया था।ड्ढr ड्ढr इन लड़कियों को या तो बिहार में नौकरी देने का प्रलोभन देकर लाया गया था या फिर शादी का झांसा देकर उन्हें यहां लाया गया और देह व्यापार के अड्डों पर बेच दिया गया। श्री गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे इस बात की पूरी गारंटी करें कि पीड़ित लड़कियों के बयान पर उनकी खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ मुकदमा निश्चित रूप से दर्ज किया जाए। उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के अच्छे नतीजे सामने आए हैं और पुलिस के काम में इसका असर दिखाई पड़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें