फोटो गैलरी

Hindi News राज्य के 33 इंस्पेक्टर बनेंगे डीएसपी

राज्य के 33 इंस्पेक्टर बनेंगे डीएसपी

राज्य के इंस्पेक्टर स्तर के 33 पुलिस अधिकारियों को डीएसपी में प्रोन्नति देने का फैसला लिया गया है। इंस्पेक्टर स्तर के कई अधिकारी पिछले कई माह से इसकी मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के निर्देश...

 राज्य के 33 इंस्पेक्टर बनेंगे डीएसपी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य के इंस्पेक्टर स्तर के 33 पुलिस अधिकारियों को डीएसपी में प्रोन्नति देने का फैसला लिया गया है। इंस्पेक्टर स्तर के कई अधिकारी पिछले कई माह से इसकी मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के निर्देश पर इस मामले में पहल की गयी और चार मार्च को यह निर्णय ले लिया गया। डीजीपी वीडी राम भी चाहते थे कि जल्द से डीएसपी स्तर में प्रोन्नति के मामले को निपटा दिया जाये, ताकि इस पद में जो रिक्ितयां हैं उसे भरा जा सके। मंगलवार को जेपीएससी में इस मुद्दे पर बैठक हुई। बैठक में 51 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को प्रोन्नति देने पर विचार किया गया। 33 अधिकारियों को इसके लिए योग्य पाया गया है। इनमें इंस्पेक्टर विनोद सिन्हा, भगवान किस्कू, रामेश्वर तेैशुम, बसंत मांझी, बिरसा खलखो, जमुना राम, रामनंदन राम, विशुनदेव राम, श्रीराम राम, रमेश रविदास, जगदीश लाल राम, गोपाल प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, पंतजलि रंजन मिश्र, रामगुलाम शर्मा, विशुनदेव सिंह, अवधेश नंदन प्रसाद, अरुण कुमार सिन्हा, रघुवीर सिंह, प्रेमचंद मिश्र, ललन सिंह, सत्यनारायण पासवान, प्रेमचंद्र राम, आइआइ बाखला, नवीन टोप्पो और मृणाकांत सांडी शामिल हैं। अब जल्द ही 33 दारोगा स्तरीय पुलिसकर्मियों को इंस्पेक्टर में प्रोन्नति दी जायेगी।ड्ढr कल जोशी रांची आयेंगेड्ढr रांची। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी छह मार्च को सेवा विमान से रांची आयेंगे। रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष गामा सिंह ने बताया कि जोशी का रांची हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया जायेगा। उसके बाद जोशी रांची में विश्राम करने के बाद चाईबासा चले जायेंगे, जहां वह सात मार्च को आयोजित किसान मोरचा के सम्मेलन में भाग लेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें