फोटो गैलरी

Hindi News दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसीपी को 8 साल की कैद

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसीपी को 8 साल की कैद

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस के अवकाश प्राप्त सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आरपी त्यागी को 1में हिरासत में एक व्यक्ित के मौत के मामले में आठ साल की कैद की सजा सुनायी है। इससे पहले दिल्ली की एक...

 दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसीपी को 8 साल की कैद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस के अवकाश प्राप्त सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आरपी त्यागी को 1में हिरासत में एक व्यक्ित के मौत के मामले में आठ साल की कैद की सजा सुनायी है। इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने त्यागी को मृत्युदंड की सजा सुनायी थी। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मुकुल मुद्गल और पीके भसीन की खंडपीठ ने त्यागी को आठ साल की कैद की सजा सुनायी साथ ही उन पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। गौरतलब है कि पिछले साल विवेक विहार पुलिस स्टेशन में 1में पुलिस हिरासत में महेन्द्र कुमार की मौत के मामले में कड़कडड़ूमा सत्र अदालत ने त्यागी को मृत्युदंड की सजी सुनायी थी। उच्च न्यायालय ने त्यागी के अलावा इस मामले में पुलिसकर्मी केपी सिंह को बरी कर दिया और इसी मामले में तीन साल की सजा काट रहे तेज सिंह की सजा कम कर छह महीने कर दी। इसके साथ ही उन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें