फोटो गैलरी

Hindi News बड़े शॉवेल के निर्माण पर काम कर रहा है एचइसी

बड़े शॉवेल के निर्माण पर काम कर रहा है एचइसी

एचइसी में टर्न ओवर बढ़ाने के लिए नयी योजना पर काम हो रहा है। इसी के तहत अब बड़े क्षमता वाले शॉवेल के निर्माण पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए नवीनतम तकनीक हासिल करने पर काम शुरू कर दिया गया है।...

 बड़े शॉवेल के निर्माण पर काम कर रहा है एचइसी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

एचइसी में टर्न ओवर बढ़ाने के लिए नयी योजना पर काम हो रहा है। इसी के तहत अब बड़े क्षमता वाले शॉवेल के निर्माण पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए नवीनतम तकनीक हासिल करने पर काम शुरू कर दिया गया है। वर्तमान में एचइसी पांच एवं 10 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले शॉवेल का निर्माण करता है। इसकी कोल इंडिया सहित कई कंपनियों में काफी मांग है। एचइसी ने अभी तक 500 से अधिक शॉवलों का निर्माण कर इसकी आपूर्ति कर चुका है।ड्ढr मिली जानकारी के अनुसार अब 20 से 60 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले शॉवेल के निर्माण पर काम किया जा रहा है। इसके लिए विदेशी कंपनियों से तकनीक प्राप्त करने पर वार्ता हो रही है। अमेरिका,जापान, चीन से बात हो रही है। प्रबंधन के अनुसार इसी प्रकार कुछ नये क्षेत्रों में भी कदम रखने की योजना बनायी जा रही है। इसके पूर्व ही रेलवे व्हील व वैगन निर्माण करने की योजना भी तैयार कर ली गयी है। ऊर्जा के क्षेत्र में भी कदम रखने पर विचार किया जा रहा है।ड्ढr एचइसी संघर्ष मोरचा की बैठक आजड्ढr रांची। एचइसी संघर्ष मोरचा की बैठक छह मार्च को बुलायी गयी है। बैठक तीन बजे से होगी। इसमें पे रिवीजन, सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा बढ़ाने एवं अन्य मामलों पर विचार कर रणनीति तय की जायेगी। बैठक में यूनियनों के पदधारियों को आमंत्रित किया गया है।ड्ढr स्वामी सहजानंद जयंती मनायी गयीड्ढr रांची। स्वामी सहजानंद की जयंती पांच मार्च को सेक्टर दो सहजानंद स्कूल में मनायी गयी। इसमें स्वामी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। जयंती समारोह में कृष्णा प्रधान, डॉ अजय राय, वीरेंद्र प्रधान, योगेंद्र सिंह,गौतम सिंह, जेपी सिंह , प्रेम सागर सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।ड्ढr जगन्नाथपुर मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेकड्ढr रांची। महाशिवरात्रि के अवसर पर जगन्नाथपुर मंदिर मंे भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या मंे श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मंदिर के पुजारियों ने पूरे अनुष्ठान के साथ अभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया। महिलाओं की भीड़ मंदिर में काफी थी। इसके अलावा हटिया शिव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।ड्ढr पलामू में गठित संघ की मान्यता नहींड्ढr रांची। झारखंड राज्य विवि और कॉलेज कर्मचारी महासंघ और झारखंड विवि व कॉलेज कर्मचारी महासंघ की संयुक्त समन्वय समिति ने राज्य के तीनों विश्वविद्यालयों को पत्र भेज पलामू के तथाकथित कर्मचारी महासंघ से पत्राचार नहीं करने की मांग की है। कन्हैया मिश्र एवं चंद्रभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि जीएलए कॉलेज डालटनगंज के कुछ कर्मचारी झारखंड प्रदेश विवि व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के नाम से संगठन चला रहे हैं। इसे मान्यता नहीं है।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें