फोटो गैलरी

Hindi News अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एड्स विभाग कार्यक्रम करेगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एड्स विभाग कार्यक्रम करेगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से स्थानीय जयपाल सिंह स्टेडियम में वृहत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में...

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एड्स विभाग कार्यक्रम करेगा।
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से स्थानीय जयपाल सिंह स्टेडियम में वृहत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी, विशिष्ठ अतिथि मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, स्वास्थ्य मंत्री भानू प्रताप शाही उपस्थित रहेंगे। समारोह का उदेश्य महिलाओं में स्वास्थ्य, पोषण एवं एचआइवी एड्स के बारे में जागरूक करना है। गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि समारोह के बाद एक कार्यशाला भी आयोजित होगी, इसमें महिलाओं को विभिन्न विषयों के बारे में जागरूक किया जायेगा। समारोह में आंगनबाड़ी सेविकाओं, एएनएम सहित बस्ती विकास मंच के सहयोग से भारी संख्या में ग्रामीण महिलायें भाग लेंगी। डॉ कुमार ने कहा कि महिलाओं को एचआइवीएड्स के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। नाको की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 25 लाख एचआइवी एड्स पीड़ितों में 40 प्रतिशत महिलायें हैं। झारखंड में भी कुल 2532 एचआइवी एड्स मरीजों में से 40 प्रतिशत महिलायें हैं। उन्होंने कहा कि एड्स जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत इस साल के अंत तक 47 आइसीडीसी सेंटर काम करने लगेंगे। दो एआरटी सेंटर काम कर रहे हैं। शीघ्र ही राज्य के सभी जिलों में ब्लड बैंक की स्थापना की जायेगी।ड्ढr सशक्ितकरण विषयक गोष्ठी कलड्ढr रांची। महिला दिवस के अवसर पर राज्य संसाधन केंद्र आद्री की आेर से महिला सशक्ितकरण विषयक संगोष्ठी का आयोजन खूंटी में आठ मार्च को होगा। इससे पूर्व नामकुम बगीचा खूंटी से रैली निकलेगी। रैली कचहरी मैदान तक जायेगी, जो कचहरी मैदान में पहुंचकर संगोष्ठी में तब्दील हो जायेगी। जी चर्च में प्रार्थनाड्ढr रांची। सर्व कलीसियाई महिला शाखा के तत्वावधान में सात मार्च को कांटाटोली स्थित एजी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। शाखा की सचिव रामोला होरो ने बताया कि चर्च परिसर में शाम चार बजे से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। वर्ष 2008 के लिए प्रार्थना दक्षिण अमेरिका के ग्याना में तैयार किया गया है। सचिव होरो ने सभी महिलाआें से प्रार्थना सभा में भाग लेने की अपील की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें