फोटो गैलरी

Hindi News हर जिले में महिला थाना,हर मण्डल में वृद्धाश्रम बनेगा

हर जिले में महिला थाना,हर मण्डल में वृद्धाश्रम बनेगा

मुख्यमंत्री मायावती ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को बधाई देने के साथ उनके लिए घोषणाओं की बरसात की है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण व उनका उत्थान राज्य सरकार की सवर्ोच्च...

 हर जिले में महिला थाना,हर मण्डल में वृद्धाश्रम बनेगा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री मायावती ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को बधाई देने के साथ उनके लिए घोषणाओं की बरसात की है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण व उनका उत्थान राज्य सरकार की सवर्ोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ऐलान किया कि राज्य के हर जिले में महिला थाना, निराश्रित वृद्ध महिलाओं के लिए मंडल स्तर पर आश्रम, पंचायत प्रतिनिधियों के राजधानी में ठहरने के लिए निर्माणाधीन राज्यस्तरीय पंचायत भवन में अलग से महिला छात्रावास, प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय, घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम को प्रभावी बनाने के लिए प्रोटेक्शन अधिकारी की नियुक्ित, निराश्रित महिलाओं को कम्प्यूटर से पेंशन की व्यवस्था शुरू कराने पर फैसला जल्दी होगा। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिला शौचालय कॉम्प्लेक्स बनवाने के लिए सर्वे कराने की बात कही। उन्होंने राज्य महिला आयोग के लिए स्वतंत्र भवन और बजट में बढ़ोतरी करने पर भी विचार करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा सीएमएस डिग्री कॉलेज स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हमारी सरकार ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ की नीति पर चल रही है।ड्ढr सुखी महिलाओं से ही सुखी होगा समाज : पृष्ठ-2

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें