फोटो गैलरी

Hindi News एएआईकर्मियों की हड़ताल, यात्री परेशान

एएआईकर्मियों की हड़ताल, यात्री परेशान

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के कर्मचारियों ने बेंगलुरु और हैदराबाद के हवाई अड्डे को बंद करने के केन्द्र सरकार के निर्णय के खिलाफ बीती आधी रात से हड़ताल शुरू कर दी। सफाई एवं ग्राउंड डय़ूटी स्टाफ...

 एएआईकर्मियों की हड़ताल, यात्री परेशान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के कर्मचारियों ने बेंगलुरु और हैदराबाद के हवाई अड्डे को बंद करने के केन्द्र सरकार के निर्णय के खिलाफ बीती आधी रात से हड़ताल शुरू कर दी। सफाई एवं ग्राउंड डय़ूटी स्टाफ समेत करीब 15 हजार कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हैं। इस हड़ताल से पूरे देश के हवाई अड्डों पर यात्री परेशान हैं। हालांकि दिल्ली में आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लगाए जाने से हड़ताल का असर कम दिख रहा है। जीएमआर दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआइएएल) के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सेवाएं हड़ताल से अप्रभावित हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों के कायरे को निजी स्टाफों के हाथों में सौंप दिए जाने से दिल्ली में स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि और भी निजी स्टाफ की भर्ती की योजना है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और कर्मचारियों के बीच वार्ता विफल हो जाने के बाद मंगलवार आधी रात से आंदोलन शुरू हुआ। केन्द्र सरकार ने नए हवाई अड्डों के संचालित हो जाने के बाद बेंगलुरु और हैदराबाद हवाई अड्डों को बंद करने की कर्मचारियों की मांग खारिज कर दी। दिल्ली सरकार ने इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार से ही आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लागू कर दिया है।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें