फोटो गैलरी

Hindi News जंक्शन पर मशीनें पकड़ेंगी जाली नोट

जंक्शन पर मशीनें पकड़ेंगी जाली नोट

रेलवे के बुकिंग काउंटरों पर नकली नोट भंजाने की घटना बढ़ती जा रही है। दानापुर रेल मंडल प्रशासन इन परेशानियों से निपटने की तैयारी में जुट गया है। नकली नोटों की पहचान करने वाली 12 मशीन (फेक नोट मशीन)का...

 जंक्शन पर मशीनें पकड़ेंगी जाली नोट
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रेलवे के बुकिंग काउंटरों पर नकली नोट भंजाने की घटना बढ़ती जा रही है। दानापुर रेल मंडल प्रशासन इन परेशानियों से निपटने की तैयारी में जुट गया है। नकली नोटों की पहचान करने वाली 12 मशीन (फेक नोट मशीन)का ऑर्डर रेल मंडल दे चुका है। वर्तमान में सिर्फ एक-एक मशीन पटना जंक्शन व राजेंद्र नगर टर्मिनल के बुकिंग काउंटर में उपलब्ध है, जबकि काउंटरों की संख्या तीस है। ऐसे में नकली नोट की पहचान करने में बुकिंग क्लकरे को परेशानी होती है।ड्ढr ड्ढr इसका लाभ नकली नोट देने वाले खूब उठाते हैं। विशेष कर 500 रुपये के नकली नोट अधिक आते हैं। यात्रियों की भीड़ अधिक रहने के कारण एक ही मशीन के द्वारा सभी 500 रुपये के नोटों की पहचान करना असंभव हो जाता है। इसी कारण से नकली नोट पहचानने वाली मशीनों की खरीददारी की जा रही है। मंडल के वाणिज्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निकट भविष्य में और मशीनें खरीदीं जाएंगी। मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर ये मशीनें उपलब्ध करायी जाएंगी। पटना व राजेंद्र नगर में प्रत्येक दो काउंटर पर एक नकली नोट पहचानने वाली मशीन लगायी जाएगी। हालांकि बुकिंग क्लर्क यह भी बताते हैं कि सिर्फ मशीन रख देने से समस्या का हल नहीं निकलेगा। बुकिंग क्लकरे को नकली नोट पहचानने वाली मशीन के बेहतर प्रयोग से संबंधित प्रशिक्षण देना होगा।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें