फोटो गैलरी

Hindi News खबरें कोयला जगत की

खबरें कोयला जगत की

ोर्टजाने के मूड में हैं कोल इंडिया चिकित्स कोल इंडिया प्रबंधन के रवैये से चिकित्सक नाराज हैं। वे कोर्ट जाने का मन बना रहे हैं। उनका कहना है कि प्रोन्नति के बाद तबादला में भेदभाव बरता जा रहा है।...

  खबरें कोयला जगत की
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ोर्टजाने के मूड में हैं कोल इंडिया चिकित्स कोल इंडिया प्रबंधन के रवैये से चिकित्सक नाराज हैं। वे कोर्ट जाने का मन बना रहे हैं। उनका कहना है कि प्रोन्नति के बाद तबादला में भेदभाव बरता जा रहा है। इ-5 से एम-1 में प्रोन्नति संबंधी आदेश जुलाई 2007 में निकाला गया था। इसमें स्पष्ट जिक्र किया गया था कि 0 दिनों के भीतर स्थानांतरित स्थान पर योगदान नहीं देने पर प्रोन्नति रद्द कर दी जायेगी। कई चिकित्सक पदस्थापित कंपनियों में ही रहना चाहते थे। इसकी वजह से उन्होंने स्वेच्छा से प्रोन्नति त्याग दिया। उसे प्रबंधन ने स्वीकार भी कर लिया। ऐसे चिकित्सकों के नाम पर आने वाले दो वर्ष में प्रोन्नति के दौरान विचार नहीं किया जायेगा।ड्ढr आम तौर पर इ-5 श्रेणी तक किसी अधिकारी का तबादला दूसरी कंपनी में नहीं किया जाता है। प्रोन्नति के बाद करीब आठ माह बाद कोल इंडिया ने सीसीएल के डॉ आरआर सिन्हा को यही नियमित कर दिया। डॉ बीएमके सिन्हा को 14 जुलाई तक यही बने रहने का आदेश दिया है। इसके बाद उन्हें बीसीसीएल भेजा जायेगा। चिकित्सकों का कहना है कि हर कोई अपनी पुरानी कंपनी में रहना चाहता था। प्रोन्नति का लाभ लेने के लिए उन्हें आदेश का पालन करना पड़ा।प्रोन्नति के लिए साक्षात्कार 26 से रांची। कोल इंडिया के एम-1 के अधिकारियों को प्रोन्नति देने के लिए 26 से 30 मार्च तक कोलकाता में साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। सीएमआेएआइ एपेक्स के महासचिव केपी सिंह ने बताया कि 26 से 2मार्च तक खनन संवर्ग का साक्षात्कार होगा। 30 मार्च को शेष संवर्ग के अधिकारियों का साक्षात्कार होगा। प्रोन्नति आदेश 31 मार्च तक जारी कर दिया जायेगा। इसकी तैयारी कर ली गयी है।ड्ढr सीटू और इंटक ने सभा कीड्ढr रांची। सीटू और इंटक ने सीएमपीडीआइ के नागपुर स्थित क्षेत्रीय संस्थान में संयुक्त सभा की। सीटू के आरपी सिंह ने कहा कि कुछ यूनियन प्रबंधन के पैरोकार हैं। वह दस साल का समझौता और 27 हजार बेसिक की मांग कर कामगारों को गुमराह कर रहे हैं। प्रबंधन ने एक साजिश के तहत उसे कामगारों के बीच छोड़ा है। सभा, प्रचार करने के लिए पैसा भी उसे वहीं से मिल रहा है। उन्होंने दीर्घ अवधि का वेतन समझौता लाभप्रद नहीं होता है। यह सेल से स्पष्ट हो चुका है। वहां दस साल का वेतन समझौता करने के बाद भी कोल इंडिया से उच्च पदों के कमगारों को कम वेतन मिला है। सभी ने पांच साल का वेतन समझौता करने पर सहमति जतायी।ड्ढr को-ऑर्डिनेशन मीटिंग 18 कोड्ढr रांची। सीसीएल मुख्यालय में 18 मार्च को सीजीएम-जीएम को-ऑर्डिनेशन मीटिंग शाम 4.30 बजे से बुलायी गयी है। इस माह दूसरी बार यह बैठक हो रही है। इसमें उत्पादन एवं उत्पादकता पर चर्चा होगी। कंपनी ने 14 मार्च तक 38.4 मिलियन टन उत्पादन किया था। चालू वित्तीय वर्ष में 44 एमटी उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रबंधन लक्ष्य पाना सुनिश्चित करना चाहता है। पिछले माह भी दो बार यह बैठक हुई थी। आम तौर पर माह में एक बार ही यह बैठक बुलायी जाती है।ड्ढr यूनियन ऑफिस का उद्घाटन 18 कोड्ढr रांची। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के दरभंगा हाउस स्थित कार्यालय का उद्घाटन 18 मार्च को केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री सुबोधकांत सहाय करेंगे। यह जानकारी मुख्यालय शाखा के सह सचिव जीसी पांडे ने दी।ड्ढr 1ो सीएमआेएआइ से वार्ताड्ढr रांची। सीएमआेएआइ और कोल इंडिया प्रबंधन के बीच 1मार्च को वार्ता होगी। इसमें संगठन समायोजित अग्रिम भुगतान, कैरियर ग्रोथ सहित कई अन्य मुद्दे उठायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें