फोटो गैलरी

Hindi News रंचाीत रंचान कांग्रेस में

रंचाीत रंचान कांग्रेस में

सांसद और लोजपा की घोषित प्रत्याशी रांीत रांन राजद-लोजपा गठबंधन को झटका देते हुए रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। कांग्रेस ने उन्हें सुपौल से उम्मीदवार घोषित किया है। श्रीमती रांन ने इस मौके पर...

 रंचाीत रंचान कांग्रेस में
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सांसद और लोजपा की घोषित प्रत्याशी रांीत रांन राजद-लोजपा गठबंधन को झटका देते हुए रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। कांग्रेस ने उन्हें सुपौल से उम्मीदवार घोषित किया है। श्रीमती रांन ने इस मौके पर कहा कि लोजपा के नेता रामविलास पासवान का कोई सिद्धांत नहीं है। उनकी राजनीति केवल मंत्री बनने के लिए होती है। उन्होंने हाजीपुर में श्री पासवान के खिलाफ प्रचार करने का भी ऐलान किया। इसके पूर्व उन्होंने सदाकत आश्रम में फार्म भरकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेता और पूर्व विधायक चंद्रबलि ठाकुर भी कांग्रेस में शामिल हुए। श्रीमती रांन ने कहा कि लोजपा के नेता कब मीटिंग करते हैं, यह भी पता नहीं चलता है। राजद और लोजपा ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है उनकी कोई जमीनी ताकत नहीं है। दूसरी तरफ सोनिया गांधी के पास न केवल सिद्धांत है बल्कि वे दूरदृष्टि भी रखती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति पप्पू यादव ने कभी उनके फैसलों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। वे उनके प्रचार में सुपौल भी आएंगे।ड्ढr कांग्रेस के बिहार प्रभारी सरदार इकबाल सिंह ने कहा कि श्रीमती रांन के आने से पार्टी मजबूत हुई है। उनके पति पप्पू यादव ने अभी कांग्रेस में आने का कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि पाटलिपुत्र से लालू प्रसाद के खिलाफ चुनाव लड़ने के बार में डा. शकील अहमद ने अपनी मंशा नहीं जताई है। यदि वे ऐसा करते हैं तो पार्टी विचार करगी। पटना साहिब से शेखर सुमन को उम्मीदवार बनने के लिए प्रस्ताव दिया गया है लेकिन उन्होंने न तो इसे स्वीकार किया है और ना ही इनकार। संवाददाता सम्मेलन में राज्य सभा के उपसभापति के. आर. रहमान खां भी उपस्थित थे। युवा शक्ित के प्रेमचंद सिन्हा ने बताया कि उनके संगठन के भी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें