फोटो गैलरी

Hindi News पंजाब में गुदरे की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ं

पंजाब में गुदरे की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ं

पंजाब पुलिस ने अमृतसर के पंज पीर से सोमवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर राय में गुदरे की खरीद फरोख्त करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप ने बताया कि...

 पंजाब में गुदरे की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब पुलिस ने अमृतसर के पंज पीर से सोमवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर राय में गुदरे की खरीद फरोख्त करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में दो एजेंट अजय बसंल और सुरेन्द्र कुमार शामिल है। ये पंजाब और चंडीगढ़ में गुदर्ो की खरीद के इच्छुक लोगों से सौदा तय करते थे। प्रताप के मुताबिक गिरफ्तार अन्य लोगों में गुरदासपुर जिले के धारीवाल का निवसी राजू, अमृतसर जिले में रामदास क्षेत्र का निवासी काल, उत्तर प्रदेश में बिजनौर का रहने वाला गुरविन्दर और उत्तर प्रदेश में ही मिर्जापुर का रहने वाला राजेश कुमार शामिल है। उन्होंने बताया कि राजू ने मोहाली में एक अस्पताल को पहले ही अपना गुर्दा बेच दिया था जबकि अन्य तीन खरीददारों की तलाश में थे। पुलिस ने पंज पीर में एक मकान पर छापेमारी में छहों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरोह का सरगन विक्की भाटिया फरार है। विक्की और अजय बंसल को गुर्दाकांड के सिलसिले में पहले भी वर्ष 2002 में गिरफ्तार किया जा चुका है। छहों कों भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 371 और 120 बी के तहत गिरफ्तार किया गया है।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें