फोटो गैलरी

Hindi News सरकार गिराने की कोशिश की तो पर्दा खोल देंगे : शिबू

सरकार गिराने की कोशिश की तो पर्दा खोल देंगे : शिबू

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि मधु कोड़ा सरकार गैर नहीं है। यूपीए सरकार को चलाना हम सब की जिम्मेवारी है। किसी ने सरकार गिराने की कोशिश की, तो सभी का पर्दा खोल देंगे। हम सरकार को टाइट करेंगे,...

 सरकार गिराने की कोशिश की तो पर्दा खोल देंगे : शिबू
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि मधु कोड़ा सरकार गैर नहीं है। यूपीए सरकार को चलाना हम सब की जिम्मेवारी है। किसी ने सरकार गिराने की कोशिश की, तो सभी का पर्दा खोल देंगे। हम सरकार को टाइट करेंगे, जनता को भी होशियार रहना होगा। देश में जब तक पैसा को खेल चलेगा, वोट बिकेगा, तब तक जनता सुखी नहीं रह सकती है। उन्होंने झारखंड की जनता से अपने अधिकारों के लिए उठ खड़े होने का आह्वान किया। सोरेन 17 मार्च को मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंडियों की पहचान महारैली में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड बेलगाम हो गया है। लूटने वाला लूट रहा है, रोने वाला रो रहा है और ताली बजाने वाला ताली बजा रहा है। जनता के कल्याण के लिए सरकारी मशीनरी को ठीक करना होगा। पंचायत चुनाव होने से जनता का आधा दुख हो जायेगा। पलायन को राज्य के लिए गंभीर समस्या बताते हुए सोरेन ने कहा कि यहां प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा होने के बावजूद काम की तलाश में लोग दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। सरकार को इस दिशा में ठोस नीति बनानी चाहिए। बाहरी-भीतरी की लड़ाई को उन्होंने राज्य के लिए अहितकर बताया। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में जनप्रतिनिधि को चुनकर संसद और विधानसभा में भेजना ही होगा, लेकिन यदि कोई गलत काम कर रहा है, तो उसे चुनाव में सबक सिखायें। सोरेन ने कहा कि पूरे देश में आदिवासियों और मूलवासियों की पहचान मिट रही है। इनकी जमीन लूटी जा रही है। जंगल काटे जा रहे हैं। इनकी रक्षा के लिए पार्टी हित से ऊपर उठकर सोचना होगा। छह साल तक एनडीए की सरकार ने लूटपाट किया। महारैली में उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो, सांसद टेकलाल महतो, सुमन महतो, हेमलाल मुमरू,मंत्री दुलाल भुइयां, नलिन सोरेन, विधायक दल के नेता चंपई सोरेन, पूर्व सांसद साइमन मरांडी, दुर्गा सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें