फोटो गैलरी

Hindi News होली मिलन समारोह में सभी मस्त

होली मिलन समारोह में सभी मस्त

सुधीर महतो के आवास पर होली मिलनड्ढr राजनीतिक उठापटक और आरोप-प्रत्यारोप से हट कर बुधवार को सूबे के राजनीतिज्ञ होली के रंग में सराबोर दिखे। यहां कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं चला। एक-दूसरे से गले मिल कर...

 होली मिलन समारोह में सभी मस्त
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सुधीर महतो के आवास पर होली मिलनड्ढr राजनीतिक उठापटक और आरोप-प्रत्यारोप से हट कर बुधवार को सूबे के राजनीतिज्ञ होली के रंग में सराबोर दिखे। यहां कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं चला। एक-दूसरे से गले मिल कर होली की बधाइयां दीं। उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो के आवास पर होली मिलन का रंग जमा। मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विधानसभाध्यक्ष आमलगीर आलम, मंत्री दुलाल भुइंया, नलिन सोरेन, विधायक गिरिनाथ सिंह, मथुरा महतो और झामुमो नेता दुर्गा सोरेन शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विधायकों को होली मिलन समारोह में आमंत्रित किया था, लेकिन बहुत कम लोग ही शामिल हो पाये। विपक्ष के सदस्यों को भी उन्होंने आमंत्रित किया था। विपक्ष नेताओं में राधाकृष्ण किशोर, सीपी सिंह और खीरू महतो भी शामिल हुए। सरकारी स्कूलों में छुट्टी, होली मनी रांची (सं)। जिले के सरकारी प्राथमिक-मध्य विद्यालय में 1मार्च को शिक्षण कार्य के बाद होली की छुट्टी कर दी गयी। छुट्टी से पहले स्कूली बच्चों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाये। शिक्षकों ने छात्रों को होली की बधाई दी।ड्ढr आइएमए में होली मिलनड्ढr रांची। करमटोली स्थित आइएमए भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन 1मार्च को किया गया। समारोह में डॉक्टरों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर होली की बधाई दी।ड्ढr डिप्लोमा अभियंता संघड्ढr रांची। संघीय आवास, हिनू में 1मार्च को डिप्लोमा अभियंता संघ का होली मिलन समारोह हुआ। इसमें लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर होली की बधाइयां दी। संघ के उमेश कुमार सिंह, राम विनोद, अनुप कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, कामेश्वर सिंह, दीपनारायण साहा और सुरेंद्र प्रताप सिंह ने इसमें मुख्य रूप से हिस्सा लिया।ड्ढr क्षत्रिय चेतना मंचड्ढr रांची। क्षत्रिय चेतना मंच का होली मिलन समारोह 1मार्च को हरमू कॉलोनी निवासी हरवंश नारायण सिंह के आवास पर मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर होली की शुभकामानाएं दीं। समारोह का संचालन संजीव कुमार सिंह ने किया।ड्ढr भाजपा विधि प्रकोष्ठड्ढr रांची। भाजपा विधि प्रकोष्ठ का होली मिलन समारोह का आयोजन 20 मार्च को शाम पांच बजे प्रदेश कार्यालय में होगा। यह जानकारी चंद्र प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह में भाजपा के सह प्रभारी गणेशी लाल और संगठन मंत्री रंजन पटेल उपस्थित रहेंगे। लायनेस क्लब में अबीर गुलाल के साथ मनी होली रांची (सं)। लायनेस क्लब ऑफ रांची के तत्वावधान में बुधवार को रांची क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं। क्लब की अध्यक्ष विमला बंसल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें गिफ्ट भी दिया। रिंकू बनर्जी और मिनाक्षी भगत ने होली के गीत गाकर सभी को खूब झुमाया। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। इसमें सभी सदस्यों के लिए एक से बढ़ कर एक कोटेशन सुनाये गये। कार्यक्रम में सरोज भाटिया, रेखा जैन, पूनम आनंद, सुषमा त्रिवेदी, नीलम जैन सहित कई सदस्य उपस्थित थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें