फोटो गैलरी

Hindi News सारण में दबंगों ने सरपंच का घर फूंक डाला

सारण में दबंगों ने सरपंच का घर फूंक डाला

ोपा थाना क्षेत्र के सम्हौता गांव में होलिका दहन की रात शुक्रवार को गांव के ही कुछ दबंगों ने सरपंच भरत महतो का घर फूंक दिया। हालांकि इस मामले में घटना के तीन दिन बाद सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज...

 सारण में दबंगों ने सरपंच का घर फूंक डाला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ोपा थाना क्षेत्र के सम्हौता गांव में होलिका दहन की रात शुक्रवार को गांव के ही कुछ दबंगों ने सरपंच भरत महतो का घर फूंक दिया। हालांकि इस मामले में घटना के तीन दिन बाद सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। जानकारी के मुताबिक मामूली सी बात को लेकर हुए विवाद में गांव के ही पांच लोगों से सरपंच की बकझक होने लगी। उन लोगों ने सरपंच को जान मारने की धमकी दी। तब सरपंच द्वारा 21 मार्च की रात में ही कोपा थाने में जाकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई गई।ड्ढr ड्ढr इससे आक्रोशित उपद्रवियों ने सरपंच के घर में आग लगा फूंक डाला। अगलगी में घर में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन तथा कुछ गहने सहित 20 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद सरपंच द्वारा दो दिनों तक प्राथमिकी की गुहार लगाई जाती रही, लेकिन संवेदनहीन कोपा पुलिस द्वारा मामले को लगातार मामूली समझा जाता रहा। सरपंच की गुहार पर अंतत: सोमवार को पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है। सरपंच का पूरा परिवार अब भी दहशत के माहौल में है।ड्ढr ड्ढr कोल्ड स्टोरेज में आग से लाखों का नुकसानड्ढr डुमरांव (ए.प्र.)। स्थानीय प्रखंड स्थित निर्भय कोल्ड स्टोरेज में आग लगने से कोल्ड स्टोरेज असमय काल के गाल में जाने से बच गया। हालांकि काफी हद तक नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगलगी के साथ निकलती धुआं से कार्यरत मजदूरों के बीच कोहराम मच भाग दौड़ शुरू हो गया। देखते ही देखते अनुमंडल प्रशासन तथा प्रखंड विकास पदा. तथा पुलिस की गाड़ियां दौड़ने लगी। काफी देर बाद अग्निशामक दमकल के आने से धधकते आग पर काबू पाया जा सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें