फोटो गैलरी

Hindi News 15 दारोगा और चार इंस्पेक्टर निलंबित

15 दारोगा और चार इंस्पेक्टर निलंबित

र्तव्यहीनता के आरोप में राज्य के 15 दारोगा और चार पुलिस इंस्पेक्टरों को निलंबित किया गया है। इन पर पुलिस मुख्यालय के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप है। निलंबित इंस्पेक्टरों में नरश सहाय भी शामिल हैं।...

 15 दारोगा और चार इंस्पेक्टर निलंबित
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

र्तव्यहीनता के आरोप में राज्य के 15 दारोगा और चार पुलिस इंस्पेक्टरों को निलंबित किया गया है। इन पर पुलिस मुख्यालय के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप है। निलंबित इंस्पेक्टरों में नरश सहाय भी शामिल हैं। इन्हें सरायकेला से विशेष शाखा, रामगढ़ के इंस्पेक्टर तेलेफोर बागे को सीआइडी, रामगढ़ से ही अजरुन राम को सीआइडी और चाईबासा से प्रदीप कुमार सिंह को सिमडेगा जिला बल में स्थानांतरित किया गया था। एक माह बाद भी इन लोगों ने नये स्थान पर योगदान नहीं दिया। डीजीपी वीडी राम ने सभी को निलंबित कर दिया गया है।ड्ढr गिरिडीह जिला बल के दारोगा अजीत कुमार का स्थानांतरण सीआइडी में हुआ था। वे नये स्थान पर नहीं गये, उन्हें निलंबित कर दिया गया। धनबाद जिला बल से गढ़वा के लिए स्थानांतरित गृजेश कुमार, दुमका जिला बल से गढ़वा के लिए विनम कुमार, रांची जिला बल से गिरिडीह के लिए अनिल कुमार, जामताड़ा से गिरिडीह के लिए जुवैल मरांडी, रांची से जामताड़ा के लिए नागेंद्र प्रसाद राय, जमशेदपुर से जामताड़ा के लिए प्रभुदयाल गुड़िया, जमशेदपुर से धनबाद रल के लिए अशोक तिवारी, जमशेदपुर से विशेष शाखा के लिए संतोष कुमार, रांची जिला बल से गोड्डा के लिए सामुएल मिंज, गिरिडीह से मधुसूदन प्रसाद सिंह, साहेबगंज से प्रदीप कुमार साहू, वहीं से अनिल कुमार खलखो को जमशेदपुर जिला बल भेजा गया था। इसके अलावा विशेष शाखा से रामस्वार्थ राम को धनबाद और जमशेदपुर जिला बल से रघुवीर सिंह को दुमका स्थानांतरित किया गया था। इन सभी ने नये स्थान पर योगदान नहीं दिया। इन सभी को निलंबित कर दिया गया है।ड्ढr निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय रांची स्थित पुलिस मुख्यालय होगा। सभी इंस्पेक्टर और दारोगा के विरुद्ध आरोप गठित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने तथा 45 दिन के अंदर निष्पादन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें