फोटो गैलरी

Hindi News केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री अहमद कल रांची में

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री अहमद कल रांची में

ेंद्रीय विदेश राज्य मंत्री अहमद कल रांची मेंड्ढr रांची। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री इ अहमद पांच अप्रैल को रांची आ रहे हैं। वह झारखंड प्रदेश मुसलिम लीग के पूर्व अध्यक्ष अहमद आजाद के कुरानखानी...

 केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री अहमद कल रांची में
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ेंद्रीय विदेश राज्य मंत्री अहमद कल रांची मेंड्ढr रांची। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री इ अहमद पांच अप्रैल को रांची आ रहे हैं। वह झारखंड प्रदेश मुसलिम लीग के पूर्व अध्यक्ष अहमद आजाद के कुरानखानी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दो अप्रैल को आजाद का निधन हो गया था। मुसलिम लीग के प्रदेश प्रवक्ता हसन रिजवी ने बताया कि विभिन्न राज्यों से मुसलिम लीग के नेता पांच अप्रैल को रांची आ रहे हैं।ड्ढr बिजली कामगार यूनियन का धरना 10 अप्रैल सेड्ढr रांची। झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन की ओर से 10 अप्रैल को बोर्ड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा। यूनियन के महासचिव राम कृष्णा सिंह ने बताया कि बोर्ड और यूनियन के साथ पूर्व में हुए समझौतों को अब तक लागू नहीं किया गया है। बोर्ड के बंटवारे को लेकर कर्मचारी हमेशा तनाव में रहते हैं। प्लेटफार्म एक-ए से खुलने लगी रांची-लोहरदगा ट्रेनड्ढr रांची (हिब्यू)। रांची-लोहरदगा यात्री ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक-ए से खुलने लगी है। इससे सब्जी विक्रेताआें को काफी राहत मिली है। पहले यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना होती थी।ड्ढr गणगौर महोत्सव आठ कोड्ढr रांची। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति आठ अप्रैल को गणगौर महोत्सव भक्ित भाव से मनायेगी। मंदिर परिसर में सुबह सात बजे मां गवरजा और भगवान ईसर की पूजा-अर्चना होगी, जो साढ़े तीन बजे तक चलेगी। इसके बाद गणगौरजी को मिलाने का कार्यक्रम चलेगा। गौरी शंकर काबरा ने बताया कि इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण भवन परिसर में गणगौर मेला भी लगाया जा रहा है। गणगौर महोत्सव राजस्थानी समाज का महान पर्व है। यह उत्सव होली के दूसरे दिन से शुरू होता है। इस पर्व को कुंवारी और नवविवाहित कन्याआें द्वारा मनाया जाता है। पति और सौभाग्य की कामना के लिए महिलाएं श्रद्धाभाव से इस पर्व को मनाती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें