फोटो गैलरी

Hindi News भाजपा का संकल्प सम्मेलन आज

भाजपा का संकल्प सम्मेलन आज

भाजपा अपने संकल्प सम्मेलन के जरिए संगठन के बार में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेगी। बुधवार को गांधी मैदान में होने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी पटना आ रहे हैं। बिहार की...

 भाजपा का संकल्प सम्मेलन आज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा अपने संकल्प सम्मेलन के जरिए संगठन के बार में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेगी। बुधवार को गांधी मैदान में होने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी पटना आ रहे हैं। बिहार की सत्ता में साझीदार बनने के बाद पिछले कई मौकों पर पार्टी की उपेक्षा से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं के मन-मिजाज की थाह लेने के लिए यह सम्मेलन बुलाया गया है। इसके माध्यम से ढाई साल बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम को लेकर भाजपा गांधी मैदान में उतर रही है। गत विधानसभा चुनाव के समय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने यहां रैली कराई थी। अब मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सिंह सभी मंच-मोर्चो का एकमुश्त सम्मेलन यहां करा रहे हैं। इसमें छह मोर्चा और 21-22 मंचों से जुड़े लगभग एक लाख कार्यकर्ताओं की शिरकत का दावा श्री सिंह करते हैं। फिर रैली ही क्यों नहीं की गई? इस सवाल के जवाब में वह बताते हैं कि देश-राज्य से जुड़े मुद्दों पर भाजपा अपने सभी सहयोगी संगठनों को सक्रिय करना चाहती है।ड्ढr ड्ढr सम्मेलन के लिए गांधी मैदान में बनाए जा रहे मंच पर मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में श्री सिंह ने माना कि एक तरह से यह लोकसभा चुनाव की तैयारियों की कवायद है। केन्द्र सरकार महंगाई रोकने और देश की सुरक्षा के मुद्दे पर फ्लाप रही है। लिहाजा इसमें कार्यकर्ता संप्रग सरकार को केन्द्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे। सम्मेलन में भाजपा के बिहार प्रभारी कलराज मिश्र, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत राज्य की राजग सरकार में शामिल भाजपा के सभी मंत्री, सांसद, विधायक और लगभग डेढ़ दर्जन मंच-मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरकत करंगे। प्रस कांफ्रंस में श्री सिंह ने वीरन्द्र झा को भाजपा का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाने की घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद नारायण झा भी मौजूद थे।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें