फोटो गैलरी

Hindi News माकन से झामुमो ने पूछे सात सवाल

माकन से झामुमो ने पूछे सात सवाल

झारखंड मुक्ति मोरचा (झामुमो) ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। पार्टी ने कांग्रस के झारखंड प्रभारी अजय माकन से सात सवाल पूछे हैं। कांग्रस को आड़े हाथों लेते हुए मुख्य रूप से इसमें संयुक्त...

 माकन से झामुमो ने पूछे सात सवाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोरचा (झामुमो) ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। पार्टी ने कांग्रस के झारखंड प्रभारी अजय माकन से सात सवाल पूछे हैं। कांग्रस को आड़े हाथों लेते हुए मुख्य रूप से इसमें संयुक्त प्रजातांत्रिक गठबंधन (यूपीए) पर सवाल उठाये गये हैं। गुरुवार को झामुमो के केंद्रीय संगठन सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया को जारी बयान में माकन से जो सवाल पूछे, पेश है उसकी बानगी।ड्ढr 1.क्या झारखंड में यूपीए का अस्तित्व है ?ड्ढr 2.यदि है तो उसका मुखिया कौन है ?ड्ढr 3.इस गठबंधन का आधार क्या है ?ड्ढr 4.क्या गठबंधन के घटक दल को यह शोभा देता है कि उसके द्वारा मान्य नेतृत्व के खिलाफ किसी भी प्रकार का तथ्यहीन आरोप लगाया जाये ?ड्ढr 5. क्या कांग्रेस की यह परंपरा नहीं रही है कि वह अपने स्वार्थ के लिए पहले सरकार बनवाती है, फिर अचानक राजनीतिक अस्थिरता का वातावरण पैदा कर सरकार गिरा भी देती है ?ड्ढr 6.डेढ़ वर्षो में झारखंड में हुए कोडरमा लोकसभा और डालटनगंज व सिमरिया विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन कितना कितना प्रभावशाली रहा?ड्ढr 7.कांग्रेस के विधायकों का विधानसभा में सरकार का समर्थन करना और बाहर सरकार गिराने की धमकी देने के पीछे उद्देश्य क्या है?ड्ढr ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें