फोटो गैलरी

Hindi News भारत निभाए भूमिका : हॉलब्रुक

भारत निभाए भूमिका : हॉलब्रुक

अफगानिस्तान में तालिबान आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तान को अरबों डालर मदद और सैंकड़ो अमेरिकी व नाटो सैनिकों की जान गंवाने के बावजूद अब तक बेनतीजा रही जंग से निराश अमेरिका को अब भारत में उम्मीद की किरण...

 भारत निभाए भूमिका : हॉलब्रुक
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अफगानिस्तान में तालिबान आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तान को अरबों डालर मदद और सैंकड़ो अमेरिकी व नाटो सैनिकों की जान गंवाने के बावजूद अब तक बेनतीजा रही जंग से निराश अमेरिका को अब भारत में उम्मीद की किरण नजर आ रही है। ओबामा प्रशासन ने तालिबान के खिलाफ जंग में भारत को शामिल करने की मुहिम तेज कर दी है। अफगान-पाक मामलों के लिए ओबामा के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक और संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ एडमिरल माइक मुलेन ने यहां विदेश सचिव शिवशंकर मेनन, पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त और अफगानिस्तान मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष दूत सतीश लांबा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन से मुलाकात की। मुलन ने नौसेनाध्यक्ष सुरीश मेहता से भी बात की। हॉलब्रुक ने बताया कि अमेरिका की नई अफ-पाक नीति अब क्रियान्वयन के चरण में है। इसमें भारत की अहम भूमिका होनी चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें