फोटो गैलरी

Hindi News धूम्रपान से ऑस्ट्रिया को 51.1 करोड़ यूरो का घाटा

धूम्रपान से ऑस्ट्रिया को 51.1 करोड़ यूरो का घाटा

ऑस्ट्रिया की अर्थव्यवस्था पर सिगरेट पीने वालों के कारण सालाना 51 करोड़ 10 लाख यूरो (लगभग 80 करोड़ 80 लाख डालर) का अतिरिक्त बोझ पड़ता है। यह राशि देश के सकल घरेलू उत्पाद का 0.23 फीसदी है। उच्च...

 धूम्रपान से ऑस्ट्रिया को 51.1 करोड़ यूरो का घाटा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑस्ट्रिया की अर्थव्यवस्था पर सिगरेट पीने वालों के कारण सालाना 51 करोड़ 10 लाख यूरो (लगभग 80 करोड़ 80 लाख डालर) का अतिरिक्त बोझ पड़ता है। यह राशि देश के सकल घरेलू उत्पाद का 0.23 फीसदी है। उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा किए गएअध्ययन से ये तथ्य सामने आए हैं। अध्ययन के अनुसार इस तथ्य को जानने के लिए धूम्रपान के कारण उत्पादन में आई कमी, स्वास्थ्यगत खर्च, शीघ्र सेवानृवित्ति आदि में होने वाले खर्च को तंबाकू से प्राप्त कर में से घटाया गया। अध्ययन के लेखक मार्कस पॉक ने कहा कि हमने परोक्ष रूप से धूम्रपान का शिकार होने वाले लोगों के लिए आठ करोड़ 10 लाख की क्षतिपूर्ति की रकम भी जोड़ी है क्योंकि इससे उनकी संभावित आयु में नौ महीने तक की कमी आती है। पॉक ने कहा कि हमारे पास बहुत अधिक आंकड़े नहीं थे, लेकिन उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर हमने जो भी अनुमान लगाए हैं वे काफी हद तक सही हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रिया में धूम्रपान की परंपरा रही है। यहां की सरकार द्वारा धूम्रपान में कमी लाने के लिए बनाए गए कानून नाकाफी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें