फोटो गैलरी

Hindi News ब्राजील से हमारी काफी समानता

ब्राजील से हमारी काफी समानता

राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने कहा है कि भारत और ब्राजील के संसाधनों में काफी समानताएं हैं और यही इन दोनों के दुनिया में प्रमुख राष्ट्रों के रूप में उभरने का बड़ा कारण है। तीन लैटिन अमेरिकी...

 ब्राजील से हमारी काफी समानता
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने कहा है कि भारत और ब्राजील के संसाधनों में काफी समानताएं हैं और यही इन दोनों के दुनिया में प्रमुख राष्ट्रों के रूप में उभरने का बड़ा कारण है। तीन लैटिन अमेरिकी देशों की यात्रा के पहले चरण में रविवार को ब्राजील की वाणिज्यिक राजधानी साओ पाउलो पहुंचने के बाद राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने ये विचार प्रकट किए। पाटिल के सम्मान में रविवार रात यहां प्रवासी भारतीयों द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। पाटिल की राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहली विदेश यात्रा है। उनका ब्राजील के अलावा मैक्िसको और चिली जाने का भी कार्यक्रम तय है। पाटिल ने कहा कि भारत और ब्राजील अपने क्षेत्रों में बड़े लोकतांत्रिक एवं प्रमुख देश हैं। विश्व पटल पर अग्रणी भूमिका निभाने में और उनके एक जैसे सामाजिक सरोकार होने की वजह उनके पास शिक्षित श्रमशक्ित, संसाधन, विशाल भूभाग और खरबों डालर की मजबूत अर्थव्यवस्था का होना है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और ब्राजील के रिश्ते काफी पुराने हैं। सत्रहवीं और अठारहवीं सदी में गोवा और ब्राजील में पुर्तगालियों की मौजूदगी के कारण साझा ऐतिहासिक रिश्ते बने। दोनों देशों की साझी विरासत की झलक उनके खान-पान, विविध भाषाओं और लोकसंगीत की परम्पराओं में मिलती है। ब्राजील की बौद्धिक परंपरा पर भारतीय दर्शन की छाप दिखती है। साओ पाउलो अलग ही दिखता है, क्यों कि यहां योग का दुनिया का एकमात्र विश्वविद्यालय है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें