फोटो गैलरी

Hindi News इंचापा कार्यकर्ताओं पर चलीं लाठियाँ

इंचापा कार्यकर्ताओं पर चलीं लाठियाँ

भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे इंडियन जस्टिस पार्टी (इांपा) के कार्यकर्ताओं ने एडीएम, सीओ, एसीएम सहित कई अधिकारियों को कॉलर पकड़ कर घसीट लिया और उन्हें पीट दिया। गुस्साए पीएसी के जवानों ने उन पर...

 इंचापा कार्यकर्ताओं पर चलीं लाठियाँ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे इंडियन जस्टिस पार्टी (इांपा) के कार्यकर्ताओं ने एडीएम, सीओ, एसीएम सहित कई अधिकारियों को कॉलर पकड़ कर घसीट लिया और उन्हें पीट दिया। गुस्साए पीएसी के जवानों ने उन पर लाठियाँ चलाईं। बीच-बचाव में एडीएम (पूर्वी नगर) को भी चोट आई। कई कार्यकर्ता भी घायल हुए। कार्यकर्ताओं ने पीएसी के ट्रक को भी फूँकने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज सहित करीब पाँच दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन से रिहा होने के बाद घायल कार्यकर्ता देर रात सिविल अस्पताल पहुँचे। इनमें दो को गंभीर चोटें आईं हैं।ड्ढr पार्टी के अध्यक्ष उदितराज ने अम्बेडकर प्रतिमा के पास आयोजित पर्दाफाश जनसभा में प्रदेश की मुख्यमंत्री व भाजपा पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जिसके बूते पर बसपा सरकार बनी है। आज उन्हीं पेरियार व अम्बेडकर का अपमान किया जा रहा है। उनके चित्रों पर कालिख पोती जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम में पेरियार की मूíत नहीं लगाती हैं। दलित मुख्यमंत्री के राज में हमें अम्बेडकर का जन्म दिन नहीं मनाने दिया जा रहा है। जनसभा के बाद डॉ. उदित राज का जुलूस विधान भवन के सामने पार्टी के आयोजित धरने में शामिल होने के लिए चल पड़ा। भाजपा कार्यालय के सामने पहुँचने पर जस्टिस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा को खूब कोसा। उधर, भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय परिसर में एकत्र हो गए और दोनों पक्ष एक-दूसर के खिलाफ नारबाजी करने लगे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इन लोगों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसी दौरान इांपा की युवा शाखा की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने सीओ हारतगंज का बैंज नोच लिया और उनसे हाथापाई की। बीच में आए, एडीएम, एसीएम व एएसपी पूर्वी के साथ भी वैसा ही बर्ताव हुआ। इस दौरान ही एक कार्यकर्ता ने पीएसी के जवान को थप्पड़ मार दिया। यह पीएसी के जवानों को नागवार गुजरा और उन्होंने कार्यकर्ताओं पर डण्डे चलाने शुरू कर दिए। एडीएम अनिल पाठक ने पीएसी के जवानों को लाठी चलाने से रोकने का प्रयास किया। इस बीच उन पर भी पीएसी के जवानों की कई लाठियाँ पड़ गईं। तिलमिलाए एडीएम ने पीएसी के एक जवान को खींचते हुए बिगड़ पड़े। उन्होंने पीएसी के जवानों को लाठियाँ नहीं चलाने को कहा। फिर एडीएम के आदेश पर पुलिस ने डॉ. उदित राज, कालीचरण सोनकर, आडी गौतम व सारिका चौधरी सहित करीब 68 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने जिलाधिकारी को घटना की जानकारी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें