फोटो गैलरी

Hindi News भाजपा असंतुष्टों में रामेश्वर चौरसिया भी शामिल

भाजपा असंतुष्टों में रामेश्वर चौरसिया भी शामिल

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा में भड़की आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है और रो नये-नये विधायक असंतुष्टों की कतार में शामिल होकर भाजपा का सिरदर्द बढ़ा रहे हैं। खासकर प्रदेश नेतृत्व द्वारा पुतला...

 भाजपा असंतुष्टों में रामेश्वर चौरसिया भी शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा में भड़की आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है और रो नये-नये विधायक असंतुष्टों की कतार में शामिल होकर भाजपा का सिरदर्द बढ़ा रहे हैं। खासकर प्रदेश नेतृत्व द्वारा पुतला दहन के आरोप में कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई से मामला और गरम हो गया है। गुरुवार को असंतुष्टों की कतार में शामिल होते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर चौरसिया ने कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई को लेकर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को खूब खरी-खोटी सुनाई।ड्ढr प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सिंह और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पुतला फूंकने के आरोप में कुछ कार्यकर्ताओं को निलम्बित किया गया है जबकि कुछ के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। श्री चौरसिया ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व अपनी गलती की सजा निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दे रहा है। वे कुछ दिनों से बाहर थे और लौटते ही कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की खबर मिली। यह भाजपा के एक निष्ठावान कार्यकर्ता को आहत करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जो गलती की है उसके लिए उसे प्रायश्चित करना चाहिए न कि कार्यकर्ताओं को सजा देनी चाहिए। प्रदेश नेतृत्व को पार्टी के हित में अपना अहंकार छोड़ना चाहिए और आत्ममंथन करना चाहिए कि उनसे कहां गलती हुई है।ड्ढr ड्ढr कार्यकर्ता पार्टी के लिए भगवान का रूप होते हैं। वे निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करते हैं। उनकी सेवा की बदौलत ही नेता सांसद और विधायक बनते हैं। अगर वही कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं तो इसका मतलब है कि वे नेतृत्व को आइना दिखा रहे हैं। कार्यकर्ता बता रहे हैं कि पार्टी रसातल में जा रही है। अगर आप कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करंगे तो पार्टी ही समाप्त हो जाएगी। श्री चौरसिया चौथे विधायक हैं जिन्होंने प्रदेश नेतृत्व पर हमला बोला है। जनार्दन सिंह सिग्रीवाल अभी दिल्ली में डटे हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें