फोटो गैलरी

Hindi Newsपहले किया बेटी का कत्ल, फिर प्रेमी के साथ खुदकुशी

पहले किया बेटी का कत्ल, फिर प्रेमी के साथ खुदकुशी

जौनपुर के सतमेसरा गांव में मंगलवार रात अपनी ही बच्ची की हत्या करने के बाद युवती ने प्रेमी के साथ जान दे दी। एक साथ तीन मौतों से गांव में सनसनी फैल गई। प्रेमी युगल पहले से शादीशुदा थे और रिश्ते में...

पहले किया बेटी का कत्ल, फिर प्रेमी के साथ खुदकुशी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 12 Mar 2015 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर के सतमेसरा गांव में मंगलवार रात अपनी ही बच्ची की हत्या करने के बाद युवती ने प्रेमी के साथ जान दे दी। एक साथ तीन मौतों से गांव में सनसनी फैल गई।

प्रेमी युगल पहले से शादीशुदा थे और रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे। इसी के कारण लोगों का ताना सुनना पडता था। माना जा रहा है कि तानों से तंग आकर ही दोनों ने खुदकुशी कर ली।

पुलिस के मुताबिक चंदवक क्षेत्र के सतमेसरा गांव में कामता राजभर (42) और रिश्ते में उसकी बहन लगने वाली पूनम (32) में कई साल से प्रेम संबंध था। परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए दोनों की अलग-अलग जगह शादी कर दी गई।

शादी के बाद पूनम को एक बेटी भी हुई। कुछ साल तक तो सबकुछ ठीक चलता रहा। इसी बीच कामता की पत्नी की किसी वजह से मौत हो गई। उधर, ससुरालवाले पूनम को परेशान करने लगे। भूत-प्रेत का चक्कर बताकर पूनम से नाता तोड लिया।

मजबूरन, वह अपनी चार साल की बेटी दीक्षा के साथ मायके चली आयी। मायके पहुंची पूनम की अपने परिजनों के साथ भी जमी नहीं और वह बेटी दीक्षा के साथ कामता राजभर के पास चली आयी। दोनों गांव में ही पति-पत्नी की तरह रहने लगे। परिवार वालों ने कामता को पूनम के साथ नहीं रहने के लिए समझाया लेकिन उसने उनकी एक न सुनी। इस पर उसे बेदखल कर दिया गया। परिजन और गांववाले दोनों के रिश्ते पचा नहीं पा रहे थे। उन्हें ताने देते रहते थे।

बुधवार की सुबह नौ बजे तक कामता और पूनम नहीं दिखे तो लोगों ने उनके घर पर दस्तक दी। पुलिस को सूचना दी गई और प्रधान की मौजूदगी में ताला तोडा गया तो अंदर का दृश्य देखकर लोग सन्न रह गये। कामता और पूनम का शव फांसी के फंदे के सहारे लटक रहा था और दीक्षा का शव बिस्तर पर पडा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें