फोटो गैलरी

Hindi News117 साल बाद भी नहीं लगता जिंदगी बेहद लंबी हो गई

117 साल बाद भी नहीं लगता जिंदगी बेहद लंबी हो गई

दुनिया की सबसे उम्रदराज शख्स मिसाओ ओकावा ने अपने 117वें जन्मदिन के एक दिन पहले बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी जिंदगी का लंबा अरसा बीत गया है। ओकावा का जन्म पांच मार्च 1898 को जापानी शहर...

117 साल बाद भी नहीं लगता जिंदगी बेहद लंबी हो गई
एजेंसीThu, 05 Mar 2015 12:16 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया की सबसे उम्रदराज शख्स मिसाओ ओकावा ने अपने 117वें जन्मदिन के एक दिन पहले बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी जिंदगी का लंबा अरसा बीत गया है।

ओकावा का जन्म पांच मार्च 1898 को जापानी शहर ओसाका में हुआ था और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 2013 में उन्हें दुनिया में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति घोषित किया था। रंगबिरंगे कपड़ों की शौकीन ओकावा से जब उनकी लंबी उम्र का राज पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि वह खुद भी आश्चर्यचकित हैं। जापान में 58 हजार से ज्यादा बुजुर्ग सौ साल से ज्यादा उम्र के हैं, इनमें 87 फीसदी महिलाएं हैं।

05 मार्च 1898 को जापान के ओसाका में जन्मी ओकावा
2013 में उन्हें दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति घोषित किया गया था।
58 हजार से ज्यादा बुजुर्गों की आयु सौ साल से ज्यादा है जापान में, इन बुजुर्गों में 87 फीसदी महिलाएं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें