फोटो गैलरी

Hindi News40 फीसदी गर्भवती भारतीय महिलाओं का वजन कम

40 फीसदी गर्भवती भारतीय महिलाओं का वजन कम

भारतीय महिलाएं जब गर्भधारण करती हैं,  तो उनमें 40 फीसदी से अधिक सामान्य से कम वजन की होती हैं जबकि भारत की तुलना में अधिक निर्धनता एवं उच्च प्रजनन दर होने के बाद भी उपसहारा अफ्रीका में ऐसी...

40 फीसदी गर्भवती भारतीय महिलाओं का वजन कम
एजेंसीTue, 03 Mar 2015 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय महिलाएं जब गर्भधारण करती हैं,  तो उनमें 40 फीसदी से अधिक सामान्य से कम वजन की होती हैं जबकि भारत की तुलना में अधिक निर्धनता एवं उच्च प्रजनन दर होने के बाद भी उपसहारा अफ्रीका में ऐसी गर्भवती महिलाएं महज 16.5  फीसदी हैं।

इस निष्कर्ष पर पहुंचने वाले प्रिंस्टन विश्वविद्यालय के वुड्रो विल्सन स्कूल ऑफ पब्लिक एंड इंटरनेशनल अफेयर्स के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह भी पाया कि भारत और उपसहारा अफ्रीका में गर्भधारण के दौरान औसत महिलाओं का वजन महज सात किलोग्राम बढ़ता है जबकि उनका वजन इससे दुगुना बढ़ना चाहिए।

अध्ययन के लेखक विल्सन स्कूल्स ऑफिस ऑफ पोपुलेशन रिसर्च की पीएचडी छात्रा डियाने कॉफ ने कहा कि ये निष्कर्ष भारत में मातृत्व पोषण के बारे में खतरे की घंटी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य समाज के सुखीसंपन्न होने के अतिमहत्वपूर्ण मापदंडों में से एक है और वह गर्भधारण के दौरान शुरू होता है। भारत को अवश्य ही अपने इस अतिमहत्वपूर्ण संसाधन पर अधिक निवेश करना चाहिए। मानव पूंजी जीवन की शुरुआज में ही विकसित होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें