फोटो गैलरी

Hindi Newsमुठभेड़ के बाद पशुचोरों ने होमगार्ड को रौंदा, मौत

मुठभेड़ के बाद पशुचोरों ने होमगार्ड को रौंदा, मौत

कोसी की ओर से आ रहे मैक्स सवार पशुचोरों ने पुलिस से मुठभेड़ के बाद भागने के दौरान अजीजपुर में चेकिंग बैरियर को तोड़ते हुए एक होमगार्ड और दो सिपाहियों को रौंद दिया। इस घटना में गंभीर रुप से घायल हुए...

मुठभेड़ के बाद पशुचोरों ने होमगार्ड को रौंदा, मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 20 Feb 2015 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

कोसी की ओर से आ रहे मैक्स सवार पशुचोरों ने पुलिस से मुठभेड़ के बाद भागने के दौरान अजीजपुर में चेकिंग बैरियर को तोड़ते हुए एक होमगार्ड और दो सिपाहियों को रौंद दिया। इस घटना में गंभीर रुप से घायल हुए होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। दो सिपाहियों की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात तक पशुचोर पुलिस के हाथ नहीं लगे है पर पुलिस उनका लगातार पीछा कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली कि कोसी की ओर से पशु चोर आ रहे है। इसपर पुलिस जैंत पर आ गई और चेकिंग करने लगी। इसी दौरान उन्हें कोसी की ओर से मैक्स आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और छाता की ओर भागने लगे।

पुलिस ने पशु चोरों की फायरिंग का जवाब देते हुए उनका पीछा शुरु कर दिया। इसी दौरान छाता से कोसी के बीच गांव अजीजपुर में पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस टीम ने जब मैक्स वाहन को रोकने का प्रयास किया तो मैक्स में सवार बदमाश पुलिस की गाड़ी यूपी 85 एजी 0034 को टक्कर मार दी और वहां से भाग गए।

इस घटना में एक होमगार्ड और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जाता है कि घायल होमगार्ड गांव जाब निवासी घनश्याम की तो मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हेड कांस्टेबल रामवकील और सिपाही राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अग्रवाल लाइफ लाइन में भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात आगरा के लिए रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी होते ही एसपी देहात अजय कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देहात एसपी अजय कुमार ने बताया कि पशुचोरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस अभी भी उनका पीछा कर रही है। पशु चोरों से पुलिस की पहले जैंत पर मुठभेड़ हुई थी उसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें