फोटो गैलरी

Hindi Newsनीतीश कुर्सी पाने की हड़बड़ी में: मोदी

नीतीश कुर्सी पाने की हड़बड़ी में: मोदी

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इतनी हड़बड़ी में हैं कि वे संवैधानिक मर्यादाओं को रौंदकर कुर्सी पा लेना चाहते हैं। वह राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी...

नीतीश कुर्सी पाने की हड़बड़ी में: मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 14 Feb 2015 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इतनी हड़बड़ी में हैं कि वे संवैधानिक मर्यादाओं को रौंदकर कुर्सी पा लेना चाहते हैं। वह राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं और विधानसभा अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी से असंवैधानिक फैसले करा रहे हैं। राज्यपाल श्री त्रिपाठी संविधानवेत्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और पांच बार विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। मोदी ने आरोप लगाया कि है नीतीश कुमार ने उन पर ओछी बयानबाजी की है। इसके लिए उनको उनसे सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।

शनिवार को जारी बयान में मोदी ने आरोप लगाया कि कि नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर अपने पक्ष में बहुमत होने का दावा पेश किया और 24 घंटे में ही सदन की बैठक बुलाने के लिए धमकी देने लगे। वह संविधान की धज्जी उड़ाकर मुख्यमंत्री बनने को बेचैन हो गए हैं, जबकि राज्यपाल ने कोई असंवैधानिक कदम नहीं उठाया है। अगर नीतीश कुमार अपने बहुमत के प्रति आश्वस्त हैं, तो सात दिन इंतजार क्यों नहीं कर रहे हैं? मोदी ने कहा है कि नैतिकता के नाम पर इस्तीफा देने वाले नीतीश कुमार ने राजनीति में जितनी अनैतिकता की, उतनी दूसरे किसी नेता ने नहीं की होगी। अब स्पीकर के कक्ष को पार्टी आफिस में बदलकर रणनीति बनाई जा रही है।

नीतीश कुमार ने गत माह कहा था कि मांझी को पद से हटाने के सारे कयास गलत हैं लेकिन कुछ ही दिन बाद उनकी यह साजिश जनता के सामने खुलकर आ गई। वह लोगों को धोखा देने के लिए पटना और दिल्ली में हुई बैठकों को जनता परिवार की एकता से जोड़ रहे थे, जबकि ये बैठकें मांझी को हटाने की रणनीति का हिस्सा थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें