फोटो गैलरी

Hindi Newsहिम्मत है तो नीतीश दो माह में चुनाव कराएं: मोदी

हिम्मत है तो नीतीश दो माह में चुनाव कराएं: मोदी

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी है कि हिम्मत है तो वह विधानसभा भंग कराकर दो माह में चुनाव कराएं। उन्हें पता चल जाएगा कि (अरविंद) केजरीवाल के चुनाव...

हिम्मत है तो नीतीश दो माह में चुनाव कराएं: मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 11 Feb 2015 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी है कि हिम्मत है तो वह विधानसभा भंग कराकर दो माह में चुनाव कराएं। उन्हें पता चल जाएगा कि (अरविंद) केजरीवाल के चुनाव परिणाम का कितना असर है बिहार में। यह आपके पक्ष में है या हमारे पक्ष में।

मोदी बुधवार को यहां एसके मेमोरियल हाल में आयोजित धानुक सम्मेलन में बोल रहे थे। दावा किया कि यदि बिहार में चुनाव हुआ तो दिल्ली में आप जैसा नतीजा यहां भाजपा और उसके सहयोगियों के पक्ष में आएगा। हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। नीतीश-लालू दिल्ली में आप की जीत पर नाहक खुशफहमी पाल रहे हैं। हर राज्य की अलग परिस्थिति होती है।

मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार 20 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए 10 दिन इंतजार करते। बहुमत है तो अविश्वास प्रस्ताव से जीतनराम मांझी को हटाकर बन जाते मुख्यमंत्री। हम बूटा सिंह नहीं हैं जो विरोध करते। कहा कि जनता नहीं, बल्कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने के लिए तड़प रहे हैं। दावा किया कि मांझी जब तक कठपुतली रहे ठीक था, जब उनका स्वाभिमान जागा तो पंख काट दिए। सुशासन तब याद आया जब मांझी स्वतंत्र निर्णय लेने लगे। महादलित सीएम मांझी को अपमानित और अपदस्थ करने के लिए क्या-क्या कुकर्म नहीं किए।

मोदी ने कहा कि अब मांझी को सीएम बनाने के लिए जनता से माफी मांग रहे हैं। फिर तो उनको गठबंधन तोड़ने, नरेंद्र मोदी का विरोध, लालू से हाथ मिलाने और कांग्रेस की मदद के लिए भी माफी मांगनी होगी। नीतीश ने हमेशा दूसरे के कंधे पर चढ़कर राजनीति की है। 17 साल तक हमारे कंधे पर रेल मंत्री और मुख्यमंत्री बने। अब लालू प्रसाद के कंधे पर बैठे हैं। रीतलाल यादव, शहाबुद्दीन और अनंत सिंह के साथ खड़े होकर अरविंद केजरीवाल बनने का सपना देख रहे हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें