फोटो गैलरी

Hindi Newsकेजरीवाल के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर

केजरीवाल के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में 14 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। अन्ना हजारे की अगुवाई में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान...

केजरीवाल के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर
एजेंसीWed, 11 Feb 2015 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में 14 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। अन्ना हजारे की अगुवाई में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाने वाले 46 वर्षीय केजरीवाल के लिए रामलीला मैदान उनके रणक्षेत्र का महत्वपूर्ण अंग रहा है।

दिल्ली सरकार, उत्तर दिल्ली नगर निगम और लोक निर्माण विभाग शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान को तैयार करने में जुटा है। एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मैदान को समतल करने का काम पहले ही पूरा हो चुका है, क्योंकि हमने हाल ही में यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए इसे तैयार किया था। हम चलित शौचालयों जैसी साफ सफाई व्यवस्थाओं पर काम कर रहे हैं जिन्हें समारोह से कुछ दिन पहले ही लगा दिया जाएगा।

बैठने की व्यवस्था दिल्ली सरकार द्वारा की जा रही है जिसने करीब 40 हजार सीटों के लिए जगह बनायी है जिसमें वीआईपी दीर्घा भी शामिल है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम करीब 20 हजार लोगों के खड़े होने की भी व्यवस्था कर रहे हैं, चूंकि हमें पता नहीं है कि कितने समर्थक समारोह में आएंगे, इसलिए उस दिन भीड़ को व्यवस्थित करने को लेकर थोड़ा चिंता कर रहे हैं।

29 दिसंबर 2013 को शपथ ग्रहण समारोह में एक लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें