फोटो गैलरी

Hindi News मायानगरी से आयेगी बारात

मायानगरी से आयेगी बारात

ाहां जायें सुनेंगे 22 का लगन कड़ा है। वाकई शादियों से शहर गुलजार है। इसी लगन में सरकार के मंत्री कमलेश सिंह की बिटिया अंकिता की शादी महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और विधायक कृपाशंकर सिंह के बेटे...

 मायानगरी से आयेगी बारात
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ाहां जायें सुनेंगे 22 का लगन कड़ा है। वाकई शादियों से शहर गुलजार है। इसी लगन में सरकार के मंत्री कमलेश सिंह की बिटिया अंकिता की शादी महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और विधायक कृपाशंकर सिंह के बेटे नरंद्र मोहन के साथ होगी। औरों से हटकर है यह शादी। सो विशेष तैयारी की चर्चा है। मंगलवार को मुंबई से सेवा तथा चार्टर्ड विमान से बारात आयेगी। सवा सौ बाराती आयेंगे। इसमें कई राजनीतिक और शख्सियत शामिल होंगे। लड़की पक्ष से भी कई राजनेता शिरकत करंगे। सोमवार को मड़वा और हल्दी कलश की रम्स अदायगी की गयी। बारात पक्ष से कुछ लोग रांची पहुंच गये हैं। अतिथियों के लिए राजधानी के अधिकांश बड़े होटल पहले से ही बुक हैं। शादी के पांच हाार से अधिक कार्ड बांटे गये हैं। ये कार्ड कई रंग के हैं। सरकारी बंगले में गहमागहमी है। फॉरस्ट कॉलोनी (ाहां मंत्री रहते हैं) को रंगीन-दूधिया और झिलमिलाती बत्तियों से सजाया गया है। अतिथियों के आने- जाने के लिए दर्जनों गाड़ियों का इंतजाम किया गया है। साउंड सिस्टम भी जबरदस्त है। दिल्ली-मुंबई से ऑकेस्ट्रा और डांस पार्टी के आने की खबर है। कई मशहूर कलाकार भी आयेंगे। कार्यक्रम के लिए बेहतरीन मंच तैयार किया गया है। जिमखाना क्लब में ही लोगों के बैठने-खाने की व्यवस्था की गयी है। बन्नो तेरा मुखड़ा, चांद का टुकड़ा.. कमलेश सिंह हुसैनाबाद (पलामू) से आते हैं। गांव-घर से भी लोग आये हैं। हाई प्रोफाइल शादी में विधि-विधान और रस्म अदायगी का भी ख्याल है। गाना- बजाना भी हो रहा है। बन्नो तेरा मुखड़ा- चांद का टुकड़ा, बन्नो तेरा बन्ना है हाारी.. गीत गूंज रहे हैं। गांव से ही सुरश पंडित और नाई रवींद्र आये हैं। मंडप के इर्द-गिर्द बड़े फोटो लगे हैं, जिनमें कमलेश और उनकी पत्नी बेटी के साथ हैं। मुंबई से कन्या का परिधान आने की सूचना है। स्वागत को हैं तैयार कमलेश सिंह का कहना है कि बेटी की शादी धूमधाम से हो यह हर पिता का अरमान होता है। जितने भी अतिथि आयेंगे, उनके स्वागत के लिए हम तैयार हैं। मेर क्षेत्र की बेटी की शादी हो रही है। लिहाजा हुसैनाबाद से भी लोग आ रहे हैं। सब अपनी व्यवस्था लेकर आ रहे हैं। जहां तक साज-सजावट की बात है, यह सामान्य शादियों की तरह ही है। बस सजाने का तरीका अलग है। रांची से ही पूरी तैयारी की गयी है। हमें तो यही लग रहा है कि सामूहिक मदद से यह शादी हो रही है। राजनीतिक शख्सियतों का लगेगा जमावड़ाहिन्दुस्तान ब्यूरो रांची मंत्री की बेटी की शादी में उत्तरप्रदेश के स्पीकर सुखदेव राजभर, एनसीपी के महासचिव तारिक अनवर, बिहार सरकार के मंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह के आने की सूचना मिल गयी है। राज्य के सीएम मधु कोड़ा समेत कई मंत्री अतिथियों का स्वागत करंगे। महीने भर की तैयारी शादी की तैयारी महीने भर से चल रही है। सजावट के लिए रांची के साथ बाहर के कलाकारों को बुलाया गया है। खाने का खास इंतजाम किया गया है। रांची और बाहर के कैटरर को लगाया गया है। शादी बंगले में, भोज क्लब में मंत्री के सरकारी बंगले के साथ ही जिमखाना क्लब को सजाया गया है। वरमाला, प्रीति भोज का आयोजन जिमखाना क्लब में होगा। वैवाहिक कार्यक्रम मंत्री के बंगले में होगा। बड़े होटल बुक शादी को लेकर अधिकांश होटल बुक है। इनमें अशोका, कैपिटोल हिल समेत कई अन्य बुक हैं। बारातियों को होटल कैपिटोल हिल में ठहराया जायेगा। इसके अलावा विधानसभा अतिथिगृह में भी अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था की गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें