फोटो गैलरी

Hindi Newsचुनावी छक्का नहीं लगा पाये दिल्ली के पांचों महारथी

चुनावी छक्का नहीं लगा पाये दिल्ली के पांचों महारथी

दिल्ली के चुनावों में दो दशकों से ज्यादा समय से जमे रहे पांच बड़े महारथियों में से एक भी छठवीं बार विधानसभा पहुंचने की अपनी ख्वाइश पूरी नहीं कर पाया।        ...

चुनावी छक्का नहीं लगा पाये दिल्ली के पांचों महारथी
एजेंसीTue, 10 Feb 2015 03:59 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के चुनावों में दो दशकों से ज्यादा समय से जमे रहे पांच बड़े महारथियों में से एक भी छठवीं बार विधानसभा पहुंचने की अपनी ख्वाइश पूरी नहीं कर पाया।  
       
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जगदीश मुखी और साहब सिंह चौहान तथा कांग्रेस के चौधरी मतीन अहमद, हरून यूसुफ और शोएब इकबाल अगर इस बार जीत जाते तो छठवीं बार विधायक चुने जाने का गौरव हासिल करते लेकिन इस चुनाव में सभी बुरी तरह से पराजित हो गये। वर्ष 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी की हवा में भी ये पांचों नेता जीतने में कामयाब रहे थे लेकिन इस बार मतीन अहमद और हारून यूसुफ जैसे नेता भी तीसरे नंबर पर पहुंच गये। जिनके बारे में कहा जाता था कि वे अपने क्षेत्र के पर्याय है और चाहे किसी भी पार्टी के टिकट पर लडे़ उनकी जीत तय है।  
        
सीलमपुर सीट के पर्याय माने जाने वाले मतीन अहमद की हार को उनके विरोधी भी नहीं पचा नहीं पा रहे हैं। अहमद तीसरे स्थान पर रहे हैं। उन्हें 23 हजार से कुछ अधिक वोट मिले है जबकि इस सीट से आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इशरक जीते हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के संजय जैन रहे। बल्ली मारान से तीसरे स्थान पर रहे यूसुफ को मात्र 13205 वोट मिले। इस सीट से भी आप के उम्मीदवार इमरान हुसैन विजयी रहे।  


चुनाव के पहले जनता दल यूनाइटेड छोड कर कांग्रेस का दामन थामने वाले शोएब इकबाल को आप के असीम अहमद खान ने 26096 मतों से पराजित किया है।  
        
भाजपा के दिग्गज जगदीश मुखी को जनकपुरी से आप के राजेश ऋषि ने 25580 वोटों से हराया जबकि घोंडा सीट से साहब सिंह चौहान को आप के रविदत्त शर्मा ने 8093 वोटों से पराजित किया है़। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें