फोटो गैलरी

Hindi Newsनैनीताल जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल गई काठगोदाम एक्सप्रेस

नैनीताल जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल गई काठगोदाम एक्सप्रेस

नैनीताल जाने वालों के लिए शनिवार खुशखबरी लेकर आया। लखनऊ से काठगोदाम के लिए एक्सप्रेस चलाए जाने का इंतजार खत्म हो गया। गाड़ी संख्या 15043 लखनऊ-काठगोदाम को लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रेल राज्य...

नैनीताल जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल गई काठगोदाम एक्सप्रेस
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 07 Feb 2015 09:58 PM
ऐप पर पढ़ें

नैनीताल जाने वालों के लिए शनिवार खुशखबरी लेकर आया। लखनऊ से काठगोदाम के लिए एक्सप्रेस चलाए जाने का इंतजार खत्म हो गया। गाड़ी संख्या 15043 लखनऊ-काठगोदाम को लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रेल राज्य मंत्री मनोज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोपहर करीब चार बजे इज्जतनगर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने यहां एक्सप्रेस का स्वागत किया।

इज्जतनगर स्टेशन पर नगर विधायक अरुण कुमार, रेल मंडल प्रबंधक चंद्रमोहन जिंदल और अपर रेल मंडल प्रबंधक सोमेश कुमार भी मौजूद थे। सभी ने एक्सप्रेस के चालक खेमकरन और सहायक चालक प्रेम शंकर का माल्यार्पण किया। इसके बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। संतोष गंगवार और रेल अधिकारियों ने भोजीपुरा तक रेल का सफर करके प्रशंसा की। संतोष गंगवार ने कहा कि लंबे समय से सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी के रास्ते काठगोदाम के लिए ट्रेन चलाने की योजना चल रही थी, जो आज पूरी हुई। आने वाले समय में उत्तराखंड और बरेलीवासियों को दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी।

नैनीताल सांसद कोशियारी ने किया सफर
लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस सें उधमसिंहनगर-नैनीताल सांसद भगत सिंह कोशियारी ने लखनऊ से काठगोदाम तक का सफर किया। ट्रेन के इज्जतनगर स्टेशन पहुंचने पर कोशियारी ने रेल अधिकारियों और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की।  

बरेली से काठगोदाम जाने में बचेगा दो घंटे का समय
पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस के स्वागत समारोह में शामिल हुए। संघ के मंडल मंत्री जेएस भदौरिया का कहना है कि सिटी से इज्जतनगर होकर काठगोदाम के लिए ट्रेन संचालन शुरू होने से यात्रियों को बेहद लाभ होगा। रामपुर होकर काठगोदाम जाने में करीब दो घंटे ज्यादा समय लगता है। संघ की ओर से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और रेल मंडल प्रबंधक चंद्र मोहन जिंदल को बधाई दी गई।

सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन
लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा। प्रत्येक बुधवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। लखनऊ से सुबह 08:00 बजे चलकर बरेली जंक्शन 11:45 बजे, बरेली सिटी स्टेशन 12:07 बजे, इज्जतनगर 12:31 बजे, भोजीपुरा 12:46 बजे, बहेड़ी से 13:14 बजे, किच्छा 13:31 बजे, पंतनगर 13:43 बजे, लालकुआं 13:57 बजे, हल्द्वानी 14:37 बजे छूटकर काठगोदाम शाम को 14:55 बजे पहुंचेगी। वहां से इसी रात 16:05 बजे बरेली को प्रस्तान करेगी। हल्द्वानी 16:24 बजे, लालकुआं 16:53 बजे, पंतनगर 17:07 बजे, किच्छा 17:19 बजे, बहेड़ी 17:36 बजे, भोजीपुरा 18:04 बजे, इज्जतनगर 18:19 बजे, बरेली सिटी 18:46 बजे, बरेली जंक्शन 19:27 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन 23:55 बजे पहुंचेगी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें