फोटो गैलरी

Hindi News पुतिन लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित

पुतिन लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित

स के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लुडविग नोबल पुरस्कार की चयन समिति के अध्यक्ष एवगेनी लूकोस्कोव ने बताया कि पुतिन को यह सम्मान देश के प्रति उनके योगदान...

 पुतिन लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

स के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लुडविग नोबल पुरस्कार की चयन समिति के अध्यक्ष एवगेनी लूकोस्कोव ने बताया कि पुतिन को यह सम्मान देश के प्रति उनके योगदान के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि बोरिस येल्सतिन के कार्यकाल में देश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं थी। जिसने आगे बढ़कर लूट और हत्या की वारदातों पर लगाम कसी वह पुतिन हैं। उन्होंने पिछले आठ वर्षो से यह जिम्मेदारी ली है। गौरतलब है कि रूस के सबसे लोकप्रिय राजनेता 55 वर्षीय पुतिन अगले महीने अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रूस में आर्थिक विकास, राजनीतिक स्थिरता कायम करने तथा विश्व के विकसित देशों की कतार में फिर खड़ा करने का श्रेय भी पुतिन को जाता है।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें