फोटो गैलरी

Hindi Newsएके सिन्हा बने नए मुख्य सूचना आयुक्त

एके सिन्हा बने नए मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व मुख्य सचिव एके सिन्हा को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। इनको लेकर राज्य सूचना आयोग में अब तीन आयुक्त हो गए हैं। आरजेएम पिल्लैय के रिटायर होने के बाद यह पद खाली था। सिन्हा मुख्य...

एके सिन्हा बने नए मुख्य सूचना आयुक्त
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 28 Jan 2015 09:54 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्य सचिव एके सिन्हा को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। इनको लेकर राज्य सूचना आयोग में अब तीन आयुक्त हो गए हैं। आरजेएम पिल्लैय के रिटायर होने के बाद यह पद खाली था। सिन्हा मुख्य सचिव से पहले कृषि उत्पादन आयुक्त और विकास आयुक्त रह चुके हैं।

बुधवार की शाम राजकीय अतिथिशाला में मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की वित्त मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव और विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। यादव ने आयोग के सामने लंबित मामलों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर दो और आयुक्त बहाल करने की मांग की है। कहा कि सरकार ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें