फोटो गैलरी

Hindi Newsकच्चा तेल, अनाज, सोना होगा सस्ता विश्व बैंक

कच्चा तेल, अनाज, सोना होगा सस्ता: विश्व बैंक

विश्व बैंक ने कहा है कि इस साल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में महंगाई में कमी आयेगी क्‍योंकि कच्चा तेल, अनाज और सोना-चांदी समेत दूसरे खनिज पदार्थों के साथ ही लगभग सभी कृषि उत्पादों की कीमतें नरम...

कच्चा तेल, अनाज, सोना होगा सस्ता: विश्व बैंक
एजेंसीSat, 24 Jan 2015 03:27 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व बैंक ने कहा है कि इस साल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में महंगाई में कमी आयेगी क्‍योंकि कच्चा तेल, अनाज और सोना-चांदी समेत दूसरे खनिज पदार्थों के साथ ही लगभग सभी कृषि उत्पादों की कीमतें नरम पड़ेगी।

विश्व बैंक द्वारा जारी कोमोडिटी मार्केट्स आउटलुक नामक तिमाही रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले सात महीने में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 55  प्रतिशत से ज्यादा उतर चुका है तथा इस साल इसमें और गिरावट का अनुमान है। अगले साल जरूर इसमें कुछ तेजी आने की गुंजाइश की बात कही गयी है।

हालांकि कच्चा तेल बाजार में जारी अनिश्चितता के कारण विश्व बैंक ने इसकी गिरावट का प्रतिशत में अनुमान नहीं लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह गिरावट दूसरे विश्व युद्ध के बाद की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट है और बहुत हद तक 1985.86  की गिरावट के समान है जब उत्पादन बहुत ज्यादा बढ़ गया था और पेट्रोलियम निर्यातक देश उत्पादन कम करने को तैयार नहीं थे।

कीमती धातुओं के दाम में इस साल तीन प्रतिशत तथा अगले साल एक प्रतिशत की नरमी आने का अनुमान जताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सोने की कीमत अब इतनी उतर चुकी है कि संस्थागत निवेशकों के लिए इसके सुरक्षित निवेश का जादू समाप्त हो रहा है। इसके अलावा भारत और चीन में मांग में आयी कमी के कारण भी सोना उतर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें