फोटो गैलरी

Hindi Newsबेदी बीजेपी की सीएम प्रत्याशी

बेदी बीजेपी की सीएम प्रत्याशी

भाजपा में सोमवार देर रात किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। बेदी कृष्णा नगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन इस सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। 62...

बेदी बीजेपी की सीएम प्रत्याशी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 20 Jan 2015 12:57 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा में सोमवार देर रात किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। बेदी कृष्णा नगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन इस सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं।

62 प्रत्याशियों के नाम घोषित: चुनाव समिति की बैठक के बाद संसदीय समिति की बैठक में 62 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए। दो सीटें अकाली दल के लिए छोड़ी गई हैं। बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बेदी पर पार्टी में कोई मतभेद नहीं है।

बेदी ने कहा, धन्यवाद: नई जिम्मेदारी के बारे में पूछे जाने पर बेदी ने कहा कि पार्टी का फैसला सिर आंखों पर है। वह पार्टी और भाजपा अध्यक्ष का धन्यवाद देना चाहती हैं। अब दिल्ली को एक नया मुकाम दिलाने का समय है।

पहले मोदी, शाह और राजनाथ में हुई थी बात: सूत्रों के अनुसार, बैठक में इस मामले पर काफी चर्चा की गई। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और रामलाल के बीच अलग से 15 मिनट तक मंत्रणा हुई। इसके बाद किरण बेदी के नाम का ऐलान करने का फैसला किया गया। चूंकि पार्टी में इससे भितरघात की आशंका है, इसलिए राजनाथ सिंह को असंतुष्ट नेताओं को मनाने का जिम्मा सौंपा गया है।

केजरीवाल के सामने नुपुर
भाजपा प्रत्याशी  सीट
नुपुर शर्मा  नई दिल्ली
जगदीश मुखी  जनकपुरी
कृष्णा तीरथ  पटेल नगर
विजेंद्र गुप्ता  रोहिणी
एमएस धीर  जंगपुरा
रजनी अब्बी  तिमारपुर
विनोद बिन्नी  पटपड़गंज
वीवी त्यागी  लक्ष्मीनगर
सुरजीत  मंगोलपुरी
योगेंद्र चंदोलिया  करोल बाग
विवेक गर्ग  मॉडल टाउन 

उपाध्याय और शाजिया मैदान में नहीं
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और हाल में भाजपा में आईं शाजिया इल्मी संगठन के लिए काम करेंगे। इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया गया है।

पार्टी में हर सदस्य किसी समय बाहरी होता है। इसलिए किरण बेदी बाहरी नहीं हैं। पार्टी को उनकी नेतृत्व क्षमता पर पूरा विश्वास है, इसलिए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष
किरण बेदी के आने से भाजपा टूट रही है। भाजपा ने उन्हें बलि का बकरा बनाया है। अब हार का ठीकरा मोदी की जगह बेदी पर फूटेगा। भाजपा में लड़ाई शुरू हो गई है।
- अरविंद केजरीवाल, ‘आप’

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें