फोटो गैलरी

Hindi Newsतेवर ने पहले सप्ताह के दौरान 35 करोड़ की कमाई की

तेवर ने पहले सप्ताह के दौरान 35 करोड़ की कमाई की

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी वाली फिल्म 'तेवर' ने अपने पहले सप्ताह के दौरान 35 करोड़ रुपये की कमाई की है।         बोनी कपूर...

तेवर ने पहले सप्ताह के दौरान 35 करोड़ की कमाई की
एजेंसीSun, 18 Jan 2015 01:06 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी वाली फिल्म 'तेवर' ने अपने पहले सप्ताह के दौरान 35 करोड़ रुपये की कमाई की है।
       
बोनी कपूर और संजय कपूर निर्मित फिल्म 'तेवर' 9 जनवरी को प्रदर्शित हुई है। अमित शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेवर' में सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर और मनोज वाजपेयी की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने कबड्डी खिलाड़ी की और मनोज वाजपेयी ने बाहुबली नेता की भूमिका निभायी है।
       
फिल्म 'तेवर' ने फिल्म के प्रदर्शन के पहले वीकेंड के दौरान 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म अपने पहले सप्ताह मे 35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि 'तेवर' वर्ष 2003 में प्रदर्शित सुपरहिट तेलगू फिल्म ओकाडू की रीमेक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें