फोटो गैलरी

Hindi News समाज कल्याण बोर्ड की नई योजनाएं

समाज कल्याण बोर्ड की नई योजनाएं

राज्य समाज कल्याण बोर्ड की चालू वित्तीय वर्ष की महिला व समाज कल्याण की योजनाएं वेबसाइट के अभाव में अबतक शुरू नहीं हो सकी हैं। बोर्ड के ‘ऑनलाइन’ होने की प्रतीक्षा में योजनाएं रुकी हुई हैं। केंद्रीय...

 समाज कल्याण बोर्ड की नई योजनाएं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य समाज कल्याण बोर्ड की चालू वित्तीय वर्ष की महिला व समाज कल्याण की योजनाएं वेबसाइट के अभाव में अबतक शुरू नहीं हो सकी हैं। बोर्ड के ‘ऑनलाइन’ होने की प्रतीक्षा में योजनाएं रुकी हुई हैं। केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री 4 मई को दिल्ली में ही एकसाथ सभी राज्यों की समाज कल्याण बोर्ड के वेबसाइटों का उद्घाटन करंगी। साथ ही अब तक बोर्ड का पुनर्गठन भी नहीं हो सकने से योजनाएं अधर में हैं। हालांकि केन्द्र ने अध्यक्ष सहित 13 सदस्यों के नामों की अनुशंसा कर दी है पर राज्य द्वारा अब तक बोर्ड का पुनर्गठन नहीं किया जा सका है।ड्ढr ड्ढr बोर्ड के सचिव एके राय ने बताया कि वेबसाइट बनकर तैयार है। हिन्दी व अंग्रजी दोनों भाषाओं से इसमें जानकारियां मिल सकेंगी। वेबसाइट के चालू हो जाने के बाद महिला व बाल विकास से संबंधित सभी नई योजनाओं के लिए उसी माध्यम से प्रस्ताव लिए जाएंगे। अब 4 मई के बाद ही नई योजनाएं शुरू हो सकेंगी। चालू वित्तीय वर्ष में बोर्ड द्वारा सभी जिलों में अल्पवास गृह, परिवार परामर्श केन्द्र, व्यावसायिक प्रशिक्षण की कई योजनाएं शुरू होंगी। व्यावसायिक कोर्स के तहत ब्यूटीकेयर, पर्यटन व होटल प्रबंधन कोर्स व वृद्धाओं के लिए भी प्रशिक्षण कोर्स शुरू होंगे। स्वैच्छिक सनगठनों की मदद से इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। वेबसाइट का शुभारंभ पहले पहली अप्रैल से होना तय था। तकनीकी कारणों से पहली अप्रैल का डेडलाइन फेल हो गया। इसके बाद 15 अप्रैल से ऑनलाइन सेवा के शुरू होने की सूचना दी गयी पर यह भी फेल कर गया। साथ ही पुरानी व्यवस्था के तहत भी प्रस्ताव स्वीकार किए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें