फोटो गैलरी

Hindi Newsसमुद्र की गहराई से मिले दो रहस्यमयी जीव, वैज्ञानिक हैरान

समुद्र की गहराई से मिले दो रहस्यमयी जीव, वैज्ञानिक हैरान

हिंद महासागर में दुर्लभ खनिजों का पता लगाने के लिए समुद्र की गहराइयों को छान रही एक चीनी पनडुब्बी जियाओलोंग ने गहरे पानी में रहने वाले जीवों के संबंध में 17 चीजें एकत्र की हैं। इनमें से दो जीव ऐसे...

समुद्र की गहराई से मिले दो रहस्यमयी जीव, वैज्ञानिक हैरान
एजेंसीThu, 15 Jan 2015 12:37 PM
ऐप पर पढ़ें

हिंद महासागर में दुर्लभ खनिजों का पता लगाने के लिए समुद्र की गहराइयों को छान रही एक चीनी पनडुब्बी जियाओलोंग ने गहरे पानी में रहने वाले जीवों के संबंध में 17 चीजें एकत्र की हैं।

इनमें से दो जीव ऐसे हैं जिनके बारे में वैज्ञानिकों को अभी तक कोई जानकारी नहीं थी।

दक्षिणी पश्चिमी हिंद महासागर में मौजूद इस पनडुब्बी पर जब समुद्री जीव सी कुकूम्बर के आकार के इस जीव को लाया गया तो यह रहस्यमयी जीव तीन हिस्सों में टूट गया।

इस जीव का आकार इतना पारदर्शी था कि वैज्ञानिक इसके नीले और भूरे रंग के विसरा को स्पष्ट तरीके से देख पा रहे थे।

स्टेट ओशनिक एड़ानिस्ट्रेशन के सेकेंड इंस्टीटयूट आफ ओशनोग्राफी के वैज्ञानिक लू बो ने बताया, यह एक विशेष प्रकार का सी कुकूम्बर हो सकता है लेकिन हमें प्रयोगशाला में परीक्षण कर इसके बारे में और जानकारी एकत्र करनी होगी। सरकारी संवाद समिति शिन्हवा ने यह जानकारी दी।

वैज्ञानिकों ने बताया कि दूसरा अजीब किस्म का जीव 330 सेंटीमीटर लंबा और तीन सेंटीमीटर चौड़ा है और इसके बारे में वैज्ञानिक पूरी तरह अनजान हैं। यह गुलाबी रंग का सांप जैसा जीव है। दबाव में बदलाव के कारण इसके शरीर पर दो बुलबुले सी आकतियां उभर आयीं हैं।

लू बो ने बताया, ये दोनों नए जीव नयी प्रजातियां हो सकती हैं लेकिन पोत पर सीमित साधनों से जांच के कारण हम इस बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते।

पनडुब्बी ने समुद्र की गहराई से कुल 6.9 किलोग्राम सामान एकत्र किया जिनमें 15 गहरे पानी की क्षींगा मछलियां, पानी और सल्फाइड शामिल था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें