फोटो गैलरी

Hindi Newsअलकायदा ने ली पेरिस हमले की जिम्मेदारी

अलकायदा ने ली पेरिस हमले की जिम्मेदारी

अलकायदा ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक पत्रिका शार्ली एब्दो पर हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली है। अलकायदा ने कहा है कि पैगम्बर मोहम्मद साहब का अपमान करने की वजह से पत्रिका पर हमला किया गया...

अलकायदा ने ली पेरिस हमले की जिम्मेदारी
एजेंसीWed, 14 Jan 2015 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

अलकायदा ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक पत्रिका शार्ली एब्दो पर हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली है।

अलकायदा ने कहा है कि पैगम्बर मोहम्मद साहब का अपमान करने की वजह से पत्रिका पर हमला किया गया था।

अलकायदा की यमनी शाखा के सदस्य नासिर अली अल अंसी ने यूटय़ूब पर जारी एक वीडियो में कहा कि हम पेरिस में पत्रिका पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हैं।

अरब उपमहाद्वीप में अलकायदा अल जिहाद संगठन ने पेरिस में हमले को अंजाम दिया।

उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को पत्रिका पर हुए हमले में 10 पत्रकारों समेत 12 लोग मारे गये थे।

पत्रिका ने पैगम्बर मोहम्मद साहब के कार्टून छापे थे। आतंकवादियों ने इसे पैगम्बर साहब का अपमान मानकर पत्रिका पर हमला किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें