फोटो गैलरी

Hindi Newsहमलों से बेपरवाह शार्ली एबदो छापेगा विवादित कार्टून

हमलों से बेपरवाह शार्ली एबदो छापेगा विवादित कार्टून

हमले का शिकार फ्रांसीसी व्यंग्य अखबार शार्ली एबदो ने बुधवार को प्रकाशित हो रहे नए संस्करण में विवादित पैगंबर मुहम्मद साहब के कार्टून प्रकाशित करने का ऐलान किया है। पिछले सप्ताह हुए हमले के बाद पहली...

हमलों से बेपरवाह शार्ली एबदो छापेगा विवादित कार्टून
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 12 Jan 2015 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

हमले का शिकार फ्रांसीसी व्यंग्य अखबार शार्ली एबदो ने बुधवार को प्रकाशित हो रहे नए संस्करण में विवादित पैगंबर मुहम्मद साहब के कार्टून प्रकाशित करने का ऐलान किया है। पिछले सप्ताह हुए हमले के बाद पहली बार बुधवार को आ रहे अखबार के संस्करण की 10 लाख प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी।

शार्ली एबदो के वकील रिचर्ड मल्का ने सोमवार को कहा कि मशहूर कार्टूनिस्ट काबू और वोलिंस्की और निदेशक सार्ब सहित नौ सहयोगियों की हत्या के बावजूद पूर्व की ही भांति प्रकाशित होगा। फ्रांस इंफो रेडियो से बातचीत में उन्होंने विवादित पैगंबर मुहम्मद साहब की और कार्टून प्रकाशित करने के सवाल पर कहा, बुधवार को हुए हमले से पहले यह अखबार की नियमित सामग्री थी और निश्चित तौर पर यह विषय अगले संस्करण में भी होगा। मल्का ने कहा कि हम किसी वजह से अपनी अभिव्यक्ति के अधिकार को नहीं छोड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि शार्ली एबदो की टीम फिलहाल लिबरेशन अखबार के दफ्तर से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काम कर रही है।

मल्का ने कहा कि हास्य बिना स्व निंदा के नहीं हो सकता। हम खुद का मजाक उडमते हैं, नेताओं और धर्मो का मजाक उडमते हैं और इसके लिए आपकों को मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा शार्ली एबदो की मानसिकता ईशनिंदा की रही और यह आगे भी जारी रहेगी।  मारे गए कार्टूनिस्ट के समर्थन में ‘मैं हूं शार्ली ’बैनर के तले हो रहे प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि मुङो मेरे धर्म की आलोचना करने का अधिकार है, क्योंकि यह गंभीर विषय नहीं है।

खास संस्करण की खास तैयारी :
- 10 लाख से अधिक प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी
- 16 भाषाओं में होगा अखबार का बुधवार संस्करण
- 5 लाख यूरो की सहायता फ्रांसीसी प्रेस ने की है
- टीम के सदस्य इस संस्करण के लिए नहीं लेंगे तनख्वाह

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें