फोटो गैलरी

Hindi News किसानों के लिए रडियो स्टेशन खुलेगा

किसानों के लिए रडियो स्टेशन खुलेगा

राज्य के किसानों को खेतीबारी संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए अब मिनट- सेकेन्ड पर अपने रडियो का बैंड बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार उनके लिए अलग से ही रडियो स्टेशन खोलने जा रही है। यहां से उन्हें...

 किसानों के लिए रडियो स्टेशन खुलेगा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य के किसानों को खेतीबारी संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए अब मिनट- सेकेन्ड पर अपने रडियो का बैंड बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार उनके लिए अलग से ही रडियो स्टेशन खोलने जा रही है। यहां से उन्हें जहां मौसम की जानकारी दी जाएगी वहीं प्रतिकूल मौसम में फसलों की रक्षा के लिए किये जाने वाले उपायों की जानकारी भी मिलेगी। ऐसे रडियो स्टेशन राज्य के सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों में स्थापित किये जाएंगे जिनका नाम होगा कम्यूनिटी रडियो स्टेशन (सीआरएस)।ड्ढr प्रथम चारण में राज्य के पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा, हाजीपुर और समस्तीपुर में ये सीआरएस खोले जाएंगे। केन्द्र सरकार ने इसके लिए प्रथम किस्त की राशि भी दे दी है। राज्य सरकार ने कृषि विज्ञान केन्द्रों से इसके लिए प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव प्राप्त होते ही राशि कृषि विज्ञान केन्द्रों में भेज दी जाएगी। बामेति के निदेशक डा. आरके सोहाने ने बताया कि किसानों के लिए खोले जाने वाले इन रडियो स्टेशनों का रां 16 किमी का होगा। यानी केन्द्र से 16 किमी दूर भी किसान समय से रडियो पर कृषि संबंधी जानकारी हासिल कर सकेंगे। यहां से प्रसारित की जाने वाली कृषि संबंधी जानकारियों की भाषा स्थानीय होगी। कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक ही इसका प्रसारण करंगे जो समय-समय पर हो रहे नये शोधों से भी किसानों को अवगत करायेंगे।ड्ढr ड्ढr फसलों में लगने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के उपाय भी वैज्ञानिक यहीं से बताएंगे। सरकार का मानना है कि इससे समय-समय पर किसानों के लिए आयोजित किये जाने वाले प्रशिक्षणों के खर्च में कमी आयेगी । अभी तक प्रशिक्षणों के माध्यम से वैज्ञानिक कुछ ही किसानों तक अपनी राय पहुंचा पाते हैं जबकि रडियो के माध्यम से उनके नये अनुभवों को सभी किसानों तक पहुंचाया जा सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें