कैलिफोर्निया में कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत
कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो के नजदीक दो वाहनों के टकराने से चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। द सैक्रोमेंटो बी की खबर के अनुसार यह दुर्घटना सैक्रामेंटो के फेयर ओक्स में...
कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो के नजदीक दो वाहनों के टकराने से चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। द सैक्रोमेंटो बी की खबर के अनुसार यह दुर्घटना सैक्रामेंटो के फेयर ओक्स में स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार देर रात एक बजकर तीस मिनट पर हुई।
राज्य के सैनिकों का कहना है कि 26 वर्षीय डेविड मजूर की कार विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में मजूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद दूसरे वाहन में आग लग गई जिससे उसमें सवार पांच लोगों में से तीन की जलकर मौत हो गयी। जब अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे थे तब कार पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी हुई था। एक स्थानीय निवासी ने दो अन्य लोगों को जलती गाड़ी से बाहर निकाला था।
दो महिलाओं में से एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। दूसरी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी हालत गंभीर बताई जाती है।